लाइव न्यूज़ :

महापंचायत के बाद किसानों ने कहा- "हम तब तक लड़ेंगे जब तक पहलवानों को न्याय नहीं मिल जाता"

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 1, 2023 17:36 IST

किसान नेता राकेश टिकैत ने बुधवार को कहा कि पहलवानों के विरोध के मुद्दे पर अंतिम फैसला कल हरियाणा में होने वाली बैठक में लिया जाएगा। हरियाणा के किसान और खाप पहलवानों को समर्थन दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देटिकैत ने साफ कर दिया कि कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो हम भारत के राष्ट्रपति के पास जाएंगे...हम आपके साथ हैं, आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है।पहलवान जनवरी से ही भारतीय कुश्ती संघ प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

नई दिल्ली: किसान नेता राकेश टिकैत ने बुधवार को कहा कि पहलवानों के विरोध के मुद्दे पर अंतिम फैसला कल हरियाणा में होने वाली बैठक में लिया जाएगा। हरियाणा के किसान और खाप पहलवानों को समर्थन दे रहे हैं। टिकैत ने साफ कर दिया कि कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने मुजफ्फरनगर में कहा, "जरूरत पड़ी तो हम भारत के राष्ट्रपति के पास जाएंगे...हम आपके साथ हैं, आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है।"

उन्होंने कहा, "मैंने उनसे कहा कि गंगा में पदक मत विसर्जित करो, उन्हें नीलामी के लिए रख दो। पूरी दुनिया आगे आएगी और आपसे नीलामी बंद करने के लिए कहेगी। किसान और खाप पहलवानों को समर्थन क्यों दे रहे हैं, इस सवाल पर टिकैत ने कहा, "परिवार बड़ा हो तो अच्छा है।" उन्होंने बैठक में शामिल किसानों से कहा, "आपको समझना चाहिए कि केंद्र सरकार क्या कर रही है।"

उन्होंने आगे कहा, "उन्होंने बिहार में लालू यादव के परिवार को तोड़ दिया। देखिए उन्होंने मुलायम सिंह यादव के परिवार के साथ क्या किया। राजस्थान में भी यही हो रहा है।" पहलवान अपने मेडल गंगा में विसर्जित करने के लिए हरिद्वार पहुंचे थे। लेकिन टिकैत और खाप नेताओं के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार वह पीछे हट गए।

पहलवान जनवरी से ही भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जिन पर उन्होंने एक नाबालिग सहित सात एथलीटों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। डब्ल्यूएफआई प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दावा किया है कि अगर उनके खिलाफ आरोप साबित होते हैं तो कोई भी सजा स्वीकार करेंगे।

उन्होंने कहा, "अगर मुझ पर एक भी आरोप साबित हुआ तो मैं फांसी लगा लूंगा। अगर आपके (पहलवानों) पास कोई सबूत है तो उसे कोर्ट में पेश कीजिए और मैं कोई भी सजा स्वीकार करने को तैयार हूं।"

टॅग्स :बृज भूषण शरण सिंहFarmers
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारतयूपी में गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल हुआ, 1.73 लाख किसानों को होगा फायदा

कारोबारआलू बेहाल, 100 किग्रा और दाम 200-300 रुपये?, हालत खराब, 40 वर्षीय किसान वेद प्रकाश ने खेत में ही रस्सी से फंदा लगाकर दी जान

कारोबारयुद्ध के दौर में रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन की शक्ति?, कृषि क्षेत्र में 1,62,671 करोड़ रुपए आवंटन

कारोबारPM Kisan 22nd Instalment: 13 मार्च को 9 करोड़ 32 लाख किसानों के बैंक खातों में 2000 रुपये?, गुवाहाटी में पीएम मोदी 22वीं किस्त जारी करेंगे

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील