लाइव न्यूज़ :

Farmer Protest: किसानों का 'दिल्ली मार्च' आज फिर से हो रहा है शुरू, सीमाओं पर पुलिस ने कसी कमर

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 6, 2024 08:04 IST

किसान संगठन केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए बुधवार को राजधानी दिल्ली में प्रवेश करने की फिर से कोशिश करने जा रहा हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकिसान संगठन बुधवार को फिर से राजधानी दिल्ली में प्रवेश करने की कोशिश करने जा रहा हैंकिसानों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस टिकरी, सिंघू और गाजीपुर सीमाओं पर मुस्तैद हैदिल्ली पुलिस ने सीमाओं के अलावा रेलवे और मेट्रो स्टेशनों और बस अड्डों पर सुरक्षा बढ़ा दी है

नई दिल्ली: फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) समेत कई अन्य मागों को लेकर किसान संगठन केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए बुधवार को राजधानी दिल्ली में प्रवेश करने की फिर से कोशिश करने जा रहा हैं।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार किसानों के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने टिकरी, सिंघू और गाजीपुर सीमाओं और रेलवे और मेट्रो स्टेशनों और बस अड्डों पर सुरक्षा बढ़ा दी है।

इससे पहले किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) ने 3 मार्च को अपने मांग के समर्थन में देशभर के किसानों से आज 6 मार्च को दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया था।

किसान संगठन केंद्र सरकार से फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी, किसानों और खेत मजदूरों के लिए पेंशन, बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं, कृषि ऋण माफी सहित अपनी विभिन्न मांगों की मांग को पूरा करने के लिए लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इतना ही नहीं किसान संगठनों ने केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए 10 मार्च को चार घंटे की देशव्यापी रेल रोको का भी आह्वान किया है।

पंजाब के किसानों ने 13 फरवरी को अपना 'दिल्ली चलो' विरोध प्रदर्शन शुरू किया, लेकिन पुलिस के सुरक्षा बलों ने उन्हें हरियाणा और पंजाब की सीमा पर रोक दिया, जिससे दोनों ओर से कई बार हिंसक झड़पें भी हुई थी।

उसके बाद से विरोध कर रहे किसान पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी सीमा बिंदुओं पर रुके हुए हैं। प्रदर्शनकारी किसानों और केंद्र ने अब तक अपनी मांगों को लेकर कम से कम चार दौर की बातचीत की है लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ है और किसान अपनी मांग को लेकर अड़े हुए हैं।

टॅग्स :किसान आंदोलनFarmer Agitationदिल्लीदिल्ली पुलिसdelhi police
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील