लाइव न्यूज़ :

किसान नेता राकेश टिकैत नंदीग्राम में रैली को करेंगे संबोधित, कोलकता में शुक्रवार को किसान नेताओं ने किया प्रेस कांफ्रेंस

By अनुराग आनंद | Updated: March 13, 2021 08:26 IST

बंगाल विधानसभा चुनावों को देखते हुए सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों के लिए किसानों ने अपनी यात्रा शुरू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देराकेश टिकैत सुबह 11 बजे कोलकाता में किसान महापंचायत में हिस्सा लेंगे।शाम के 4 बजे राकेश टिकैत नंदीग्राम में आयोजित होने वाले किसान महापंचायत में हिस्सा लेंगे।

जोधपुर: भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत शनिवार को नंदीग्राम में रैली आयोजित करेंगे। यहां किसानों के बीच राकेश टिकैत केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के बनाए तीन कानूनों के खिलाफ लोगों के बीच अपनी बात रखेंगे। इस दौरान राकेश टिकैत संभव है कि आम लोगों से किसानों के विरोध में वोट देने की अपील भी कर सकते हैं। यहां से ममता बनर्जी के खिलाफ खुद शुभेंदु अधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं।

बता दें कि बंगाल विधानसभा चुनावों को देखते हुए सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों के लिए किसानों ने अपनी यात्रा शुरू कर दी है। किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे किसान नेताओं ने शुक्रवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बंगाल के किसानों को संदेश दिया कि वे भाजपा का बहिष्कार करें, उसे वोट न दें।

राकेश टिकैत जोधपुर में आयोजित एक सभा में विपक्षी नेताओं के डरने की बात कही है-

इससे पहले शुक्रवार को राकेश टिकैत जोधपुर में आयोजित एक सभा में हिस्सा ले रहे थे, जहां उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता किसानों के आंदोलन को ज्यादा समर्थन नहीं दे रहे क्योंकि उन्हें डर है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा निशाना बनाया जाएगा।

राजस्थान के जोधपुर के पीपाड़ में किसानों की महापंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू नेता ने केंद्र में भाजपा नेतृत्व वाली सरकार को ‘‘दो लोगों की सरकार’’ बताया जो किसी की नहीं सुनती। उन्होंने युवाओं की और भागीदारी का आह्वान करते हुए कहा कि तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ फिलहाल आंदोलन नवंबर तक जारी रहेगा।

राकेश टिकैत बोले- अगर सरकार होती तो वार्ता होती, लेकिन देश में सिर्फ 2 लोगों की सरकार है

टिकैत ने दावा किया कि विपक्ष बदहाल स्थिति में है और किसानों के मुद्दे पर नहीं बोल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘उनके पुराने कारनामे उनकी राह में आड़े आ रहे हैं और उन्हें किसी मामले में फंसा दिए जाने का डर है।’’ केंद्र पर निशाना साधते हुए किसान नेता ने कहा, ‘‘अगर सरकार होती तो वार्ता होती। लेकिन देश में दो लोगों की सरकार है।’’

राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों का आंदोलन लंबी लड़ाई है और युवाओं को इसे अंजाम तक ले जाने के लिए तैयार रहना चाहिए

उन्होंने कहा कि यह सरकार किसी की राय नहीं लेती है। टिकैत ने कहा कि किसानों का आंदोलन लंबी लड़ाई है और युवाओं को इसे अंजाम तक ले जाने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘आखिरकार उन्हें (युवाओं को) ही यह लड़ाई आगे ले जानी होगी। इसके लिए बाधाएं खत्म करनी होगी।’’ टिकैत ने कहा, ‘‘अगले 20-30 साल में हम अपनी जमीन खो देंगे और ऐसा देश के हरेक किसान के साथ होगा। हम सरकार से लड़कर ही अपनी जमीन बचा सकते हैं।’’

राकेश टिकैत बोले- न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून नहीं होगा तो फसल ‘‘आधी कीमत’’ पर बिकेगी

उन्होंने उपस्थित लोगों से सभी सुविधाएं त्यागने और आंदोलन का समर्थन करने को कहा। टिकैत ने दावा किया अगर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून नहीं होगा तो फसल ‘‘आधी कीमत’’ पर बिकेगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल आंदोलन नवंबर तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि हम बहुत दूर आ गए हैं इसलिए वापस लौटने का सवाल ही नहीं उठाता।’’  

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :राकेश टिकैतकोलकातापश्चिम बंगालममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप