लाइव न्यूज़ :

राकेश टिकैत फंडिंग के ऊपर काम करते हैं, ये ऐसे नहीं हटेंगे, इन्हें..; किसान नेता भानु प्रताप ने लगाए आरोप

By अनिल शर्मा | Updated: December 6, 2021 08:30 IST

राकेश टिकैत पर हमला बोलते हुए भानु प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस की फंडिंग से ये आंदोलन चल रहा है। कानून वापस ले लिए गए हैं फिर भी ये बॉर्डर खाली नहीं करेंगे। ये ऐसे नहीं बलपूर्वक हटेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देटिकैत पर हमला बोलते हुए सिंह ने कहा कि कांग्रेस की फंडिंग से ये आंदोलन चल रहा हैभानु प्रताप सिंह ने कहा कि कानून वापस ले लिए गए हैं फिर भी ये बॉर्डर खाली नहीं करेंगे

नई दिल्लीः भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने राकेश टिकैत पर फंडिंग लेकर काम करने का आरोप लगाया है। भानु प्रताप ने कहा कि राकेश टिकैत फंडिंग के ऊपर काम करते हैं।

टिकैत पर हमला बोलते हुए सिंह ने कहा कि कांग्रेस की फंडिंग से ये आंदोलन चल रहा है। कानून वापस ले लिए गए हैं फिर भी ये बॉर्डर खाली नहीं करेंगे। ये ऐसे नहीं बलपूर्वक हटेंगे।

पीएम मोदी ने तीनों कृषि कानून को वापस लेने का फैसला किया था जिसके बाद टिकैत ने कहा था कि इन तीनों कानूनों को पहले सरकार संसद में रद्द करे उसके बाद आंदोलन के वापस लेने पर फैसला किया जाएगा। मोदी सरकार संसद के शीत कालीन सत्र में किसानों से जुड़े तीनों कानून वापस ले चुकी है। हालंकि किसान आंदोलन को जारी रखे हैं। राकेश टिकैत ने आंदोलन के दौरान 700 किसानों की मौत पर जवाब और उनके मुआवजे की बात कही है। और एमएसपी पर भी गारंटी चाहते हैं। 

वहीं भानु प्रताप के आरोपों पर यूजर्स की मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। एक ने कहा कि इसको ये पता होना चाहिए कि सारी पार्टियां कितना चंदा लेती है। किसान आन्दोलन को बदनाम , अस्त व्यस्त करने के अलावा  तेरा क्या रोल रहा है। सबसे पहले कायर  भागने वाला भगोड़ा ये ही हैं। एक अन्य ने लिखा- बड़ा दुःख हो रहा कि कानून वापस हो गये.... सबसे पहले आप ही थे जो भागे थे.... ज़रो लखीमपुर_खीरी के दोषियों के लिए मांगे फांसी कि सज़ा... पर कैसे मांगे आखिर फ़डिंग का सवाल है सही बोला हमने...।

एक अन्य ने लिखा, काहे का किसान आंदोलन ! कृषि कानून वापसी करा कर इन्होंने किसानों के पैरों पर कुल्हाड़ी मारी है और किसानों के ही मसीहा बन रहे हैं। राकेश टिकैत जैसा आदमी कोई नहीं हो सकता। यह कानून किसानों के लिए बहुत अच्छे थे लागू होने चाहिए थे। अगर कुछ कमी थी, तो बाद में दूर हो सकती थी

टॅग्स :राकेश टिकैतKisan Morchaकिसान आंदोलनfarmers protestFarmers
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारतयूपी में गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल हुआ, 1.73 लाख किसानों को होगा फायदा

कारोबारआलू बेहाल, 100 किग्रा और दाम 200-300 रुपये?, हालत खराब, 40 वर्षीय किसान वेद प्रकाश ने खेत में ही रस्सी से फंदा लगाकर दी जान

कारोबारयुद्ध के दौर में रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन की शक्ति?, कृषि क्षेत्र में 1,62,671 करोड़ रुपए आवंटन

कारोबारPM Kisan 22nd Instalment: 13 मार्च को 9 करोड़ 32 लाख किसानों के बैंक खातों में 2000 रुपये?, गुवाहाटी में पीएम मोदी 22वीं किस्त जारी करेंगे

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए