लाइव न्यूज़ :

फर्जी भुगतान के स्क्रीनशॉट दिखाकर फोन खरीदने वाला फरीदाबाद का व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 4, 2021 16:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार दिसंबर भुगतान के फर्जी स्क्रीनशॉट दिखा मोबाइल फोन खरीदकर दुकानदारों को ठगने के आरोप में 25 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान हेमंत वशिष्ट के तौर पर हुई है जो हरियाणा में फरीदाबाद का निवासी है। पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को मध्य जिले के साइबर पुलिस थाना में एक मामला दर्ज किया गया था।

यह मामला उस समय प्रकाश में आया जब राजेंद्र नगर के एक दुकानदार मोहसिन खान ने कथित फर्जीवाड़े के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

अपनी शिकायत में, उसने कहा कि अगस्त में एक ग्राहक सैमसंग एस-21 मोबाइल फोन खरीदने उसकी दुकान पर आया था। उसने बताया कि ग्राहक ने ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करने की बात कहकर उसको स्क्रीनशॉट दिखाया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बाद में, दुकानदार को पता चला कि खरीदार ने कोई भुगतान नहीं किया था और स्क्रीनशॉट फर्जी था।

पुलिस को बाद में पता चला कि वशिष्ट फर्जीवाड़ा कर फोन को गफ्फार मार्केट में बेच दिया करता था। गिरफ्तारी वाले दिन भी वह एक अन्य फोन बेचने आया था जब पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता सिंह चौहान ने बताया कि वह महंगे मोबाइल फोन के भुगतान के फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर लोगों को ठगता था और बाद में उन मोबाइल फोन को दूसरों को बेच देता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए