लाइव न्यूज़ :

फरहान अख्तर अभिनीत ‘तूफान’ 16 जुलाई को ‘अमेजन प्राइम वीडियो’ पर होगी रिलीज

By भाषा | Updated: June 16, 2021 14:06 IST

Open in App

मुंबई, 16 जून फरहान अख्तर अभिनीत फिल्म ‘तूफान’ 16 जुलाई को ‘अमेजन प्राइम वीडियो’ पर रिलीज होगी।

राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी फिल्म पहले 21 मई को ऑनलाइन मंच पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन रिलीज की तारीख कोविड-19 के कारण आगे बढ़ा दी गई थी।

फिल्म में मुक्केबाज की भूमिका निभाने वाले फरहान ने बुधवार को ट्विटर पर फिल्म रिलीज की नई तारीख की जानकारी दी।

अख्तर ने सोशल मीडिया मंच पर लिखा, ‘‘ नम्रता, प्यार और देश के खूबसूरत लोगों के जुझारूपन को समर्पित हमारी फिल्म 'तूफान' 16 जुलाई को रिलीज होगी। ’’

फिल्म का निर्माण फरहान अख्तर और निर्माता रितेश सिधवानी के बैनर ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ और मेहरा के ‘आरओएमपी पिक्चर्स’ के बैनर तले किया गया है।

फिल्म ‘तूफान’ में परेश रावल, सुप्रिया पाठक कपूर, मृणाल ठाकुर और हुसैन दलाल भी नजर आएंगे।

अख्तर और मेहरा इससे पहले 2013 में आई महान भारतीय धावक मिल्खा सिंह की बायोपिक ‘भाग मिल्खा भाग’ में भी एकसाथ काम कर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?