लाइव न्यूज़ :

बंगाल: स्कूली किताब में हुई भारी भूल, फरहान अख्तर के ट्वीट से टूटी ममता बनर्जी सरकार की नींद

By भाषा | Updated: August 19, 2018 20:18 IST

साल 2013 में आई मिल्खा सिंह की बायोपिक 'भाग मिल्खा भाग' में उनका किरदार निभाने वाले 44 वर्षीय अभिनेता ने टि्वटर पर कहा कि असली एथलीट की तस्वीर के बजाय फिल्म की एक तस्वीर का किताब में गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया।

Open in App

मुंबई, 19 अगस्त:पश्चिम बंगाल में एक स्कूल की पाठ्यपुस्तक में फरहान खान को प्रसिद्ध एथलीट मिल्खा सिंह बताने वाली एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और अभिनेता ने राज्य सरकार से इस 'घोर गलती' को सुधारने का अनुरोध किया है। साल 2013 में आई मिल्खा सिंह की बायोपिक 'भाग मिल्खा भाग' में उनका किरदार निभाने वाले 44 वर्षीय अभिनेता ने टि्वटर पर कहा कि असली एथलीट की तस्वीर के बजाय फिल्म की एक तस्वीर का किताब में गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया।

अख्तर ने एक टि्वटर यूजर द्वारा साझा की गई तस्वीर को री-ट्वीट करते हुए लिखा, 'पश्चिम बंगाल के स्कूल शिक्षा मंत्री के लिए। स्कूल की एक किताब में मिल्खा सिंह जी को बताने वाली तस्वीर में घोर गलती है। कृपया आप प्रकाशक से पुस्तक वापस लेने और उसे बदलने का अनुरोध करें?' अभिनेता-निर्देशक ने अपनी पोस्ट पर ध्यान आकर्षित करने के लिए राज्यसभा सांसद डेरेक ओ-ब्रायन को भी टैग किया।

फ्लाइंग सिख के नाम से पहचाने जाने वाले मिल्खा सिंह राष्ट्रमंडल खेलों (1958) में एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं। अख्तर को 'भाग मिल्खा भाग' में उनकी भूमिका के लिए काफी सराहा गया था। इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म और सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी की श्रेणी में दो राष्ट्रीय पुरस्कार जीते थे। 

टॅग्स :फरहान अख़्तरपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील