लाइव न्यूज़ :

Fani Cyclone: फोनी चक्रवात की वजह से बदला गया पुरी के जगन्नाथ मंदिर का ध्वज, 3 मई को जोरदार बारिश की आशंका

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 2, 2019 11:20 IST

मौसम विभाग के मुताबिक तटीय राज्य आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट स्थानों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देएनडीएमए ने मौसम विभाग के बुलेटिन के हवाले से कहा है कि चक्रवाती तूफान ‘फोनी’ के तीन मई को पुरी के दक्षिण में गोपालपुर और चांदबाली के बीच ओडिशा तट पर दस्तक देने की संभावना है।फोनी चक्रवात: स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की 15 मई तक की छुट्टी रद्द कर दी गई है।

ओडिशा राज्य के तट पर फोनी चक्रवाती तूफान से निपटने के लिए प्रशासन और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने तैयारियों में लगा है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुरी के जगन्नाथ मंदिर में बुधवार (एक मई) को मंदिर के शिखर पर मौजूद 15 फीट लंबे पतितापबाना बना या पवित्र ध्वज को 4 फीट लंबे ध्वज से बदला गया है। ओडिशा स्थित पुरी के लिए ये चक्रवात फोनी के करीब आने के सबसे पहले संकेतों में से एक है। ये तूफान के आने की संकेत देने का काम करेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, यहां तीन मई को जोरदार बारिश होने वाली है। 

ओडिशा सरकार ने राज्य को हाई अलर्ट पर रखा है। मौसम विभाग के मुताबिक, तेज बहने वाली हवाओं की अधिकतम रफ्तार 175 से 185 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास होगी जो 205 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 

राज्य सरकार ने तटीय और निचले इलाकों में रहने वाले करीब 8 लाख लोगों को गुरुवार शाम तक सुरक्षित स्थान में पहुंचाने का टारगेट किया है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की 15 मई तक की छुट्टी रद्द कर दी गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए नौसेना और तटरक्षक बल के जहाज और हेलिकॉप्टर, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की राहत टीमों को महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया गया है। 

तीन मई तक बढ़ेगा फोनी चक्रवात तूफान 

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने बुधवार को कहा कि भारत के पूर्वी तट की ओर बढ़ रहे चक्रवाती तूफान ‘फोनी’ के शुक्रवार को ओडिशा में पुरी के दक्षिण में स्थित गोपालपुर और चांदबाली में दस्तक देने की संभावना है। अरूणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है। एनडीएमए ने मौसम विभाग के बुलेटिन के हवाले से कहा है कि चक्रवाती तूफान ‘फोनी’ के तीन मई को पुरी के दक्षिण में गोपालपुर और चांदबाली के बीच ओडिशा तट पर दस्तक देने की संभावना है।

फोनी चक्रवात: समुद्र तटों पर ना जाएं मछुआरे

मौसम विभाग के मुताबिक तटीय राज्य आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट स्थानों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की उम्मीद है। एनडीएमए के मुताबिक ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी कुछ स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है।

अधिकारियों ने कहा कि चक्रवाती तूफान के आगे बढ़ने के मद्देनजर नौसेना और तटरक्षक जहाजों तथा हेलीकॉप्टरों, एनडीआरएफ की राहत टीमों को कई स्थानों पर तैनात किया गया है जबकि थल सेना और वायुसेना इकाइयों को तैयार रखा गया है। राज्यों ने परामर्श जारी किया है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है मछुआरे समुद्र में नहीं जाएं। 

टॅग्स :चक्रवात फोनीओड़िसाआंध्र प्रदेश निर्माण दिवसअसमत्रिपुरापश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण