लाइव न्यूज़ :

फोनी चक्रवातः चुनाव आयोग ने आंध्र प्रदेश कैबिनेट की बैठक को सशर्त मंजूरी दी

By भाषा | Updated: May 14, 2019 04:50 IST

सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कैबिनेट में फोनी तूफान से संबंधित राहत उपायों, राज्य में पेयजल आपूर्ति, मौसमी हालात, सूखे, रोजगार की स्थिति तथा मनरेगा पर विचार विमर्श किया जाएगा।

Open in App

निर्वाचन आयोग ने सोमवार को आंध्र प्रदेश को 14 मई को कैबिनेट की बैठक आयोजित करने की सशर्त मंजूरी प्रदान कर दी। बैठक में अन्य बातों के अलावा फोनी चक्रवात से हुए नुकसान के बाद अपनाए जाने वाले राहत उपायों पर चर्चा किया जाना है। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कैबिनेट में फोनी तूफान से संबंधित राहत उपायों, राज्य में पेयजल आपूर्ति, मौसमी हालात, सूखे, रोजगार की स्थिति तथा मनरेगा पर विचार विमर्श किया जाएगा।

कैबिनेट बैठक की अनुमति प्रदान करने के साथ ही निर्वाचन आयोग ने एक संदेश में कहा, ‘‘ आयोग को कैबिनेट की बैठक बुलाए जाने पर कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते कि कोई भी नया फैसला या दरों में संशोधन या किसी भी बकाये से संबंधित फैसले को लागू किए जाने से पूर्व निर्वाचन आयोग की मंजूरी लेना जरूरी होगा।’’

आयोग ने इसके साथ ही कहा कि बैठक में दरों को बढ़ाने संबंधी फैसले की कोई घोषणा मीडिया में नहीं होनी चाहिए। इसी के अनुसार, कैबिनेट की बैठक अब मंगलवार को सचिवालय में दोपहर बाद तीन बजे होगी।सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी। हालांकि आयोग ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया 29 मई को पूरी होने तक आचार संहिता लागू रहेगी। 

टॅग्स :चक्रवात फोनीचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर