लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमित मरीज की मौत से आक्रोशित परिजनों ने डीएमसीएच में हंगामा, तोड़फोड़ किया

By भाषा | Updated: April 11, 2021 21:44 IST

Open in App

दरभंगा (बिहार), 11 अप्रैल दरभंगा मेडिकल कालेज अस्पताल (डीएमसीएच) में कोरोना वायरस संक्रमण से एक मरीज की मौत से आक्रोशित उसके परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रविवार को डीएमसीएच में हंगामा और तोड़फोड़ किया।

डीएमसीएच के अधीक्षक मणि भूषण शर्मा ने बताया की उक्त मरीज की स्थिति सामान्य थी। शौचालय में उसकी मौत हो गयी है । इसमें किसी प्रकार की लापवाही सामने नहीं आयी है पर कर्मियों से पूछताछ की जायेगी।

मृतक के पिता, जोकि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालाय में कार्यरत हैं, का कहना है कि रविवार की सुबह अपने पुत्र को ब्रश और खाद्य सामग्री सहित अन्य आवश्यक समान देने आये थे । इसी दौरान एक कर्मी ने उन्हें बताया कि उनका पुत्र शौचालय में कई घंटे से पड़ा हुआ है। यह सुनकर वह दौड़ते हुए शौचालय पहुंचे और कमोड पर पुत्र को मृत अवस्था में पाया ।

इस घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों ने हंगामा और तोड़फोड़ किया जिसके बाद अनुमंडल अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस की टीम डीएमसीएच पहुंची और अनुमंडल अधिकारी ने समझाकर लोगों को शांत कराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए