लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर मुठभेड़ में मारे गए तीन ‘आतंकवादियों’ के परिवारों ने उनके शव मांगे

By भाषा | Updated: January 4, 2021 20:25 IST

Open in App

श्रीनगर, चार जनवरी श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में स्थित परिमपोरा में पिछले सप्ताह सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए तीन कथित आतंकवादियों के परिवारों ने सोमवार को उनके शव वापस करने और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की।

सुरक्षा बलों के अनुसार, 31 दिसंबर को मुठभेड़ में एजाज मकबूल गनई, जुबैर अहमद लोन और अतहर मुश्ताक वानी मारे गए थे। पुलिस ने कहा कि वे उसके रिकॉर्ड में आतंकवादी के रूप में सूचीबद्ध नहीं थे लेकिन उनमें से दो ‘‘कट्टरपंथी’’ विचार के थे।

मुठभेड़ में मारे गए युवाओं के रिश्तेदारों ने यहां रेजीडेंसी रोड पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं जिन पर लिखा था कि ‘‘हम न्याय चाहते हैं’’ और ‘‘निर्दोषों को मारना बंद करो।’’ उन्होंने मांग की कि उनके शव उन्हें सौंप दिए जाएं ताकि वे उनका अंतिम संस्कार कर सकें।

परिवारों ने इस घटना की निष्पक्ष जांच की भी मांग की। उनका आरोप है कि यह एक फर्जी मुठभेड़ थी।

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती और नेशनल कान्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला मुख्यधारा के उन कई नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने शवों को उनके परिवारों को देने की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?