लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन स्थल पर मारे गए दलित व्यक्ति के परिवार को मुआवजे की 50 फीसदी राशि दी गई: सांपला

By भाषा | Updated: October 26, 2021 22:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विजय सांपला ने मंगलवार को कहा कि हरियाणा सरकार ने उस दलित व्यक्ति के परिवार को तय मुआवजे की 50 फीसदी राशि दे दी है, जिसकी पिछले दिनों किसानों के आंदोलन स्थल पर निर्ममता के साथ हत्या कर दी गई थी।

गत 12 अक्टूबर को लखबीर सिंह की दिल्ली-हरियाणा सीमा के निकट कुंडली में हत्या की गई थी। उनके हाथ तक काट दिए गए थे। इस घटना के लिए निहंग लोगों के एक समूह को जिम्मेदार बताया गया है।

सांपला ने एक बयान में कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार विरोधी कानून के तहत लखबीर के परिवार को 8.25 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाना है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को हरियाणा सरकार ने मुआवजे की पहली किस्त के तौर पर 4.15 लाख रुपये लखबीर की पत्नी के खाते में भेज दिये।

सांपला ने कहा कि लखबीर सिंह की बेटियों को मुफ्त शिक्षा मिलेगी और उसकी मां को मासिक पेंशन मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग