लाइव न्यूज़ :

झूठे मामले किसानों को कृषि कानूनों का विरोध करने से नहीं रोक सकते: टिकैत

By भाषा | Updated: August 12, 2021 21:26 IST

Open in App

कुरुक्षेत्र, 12 अगस्त भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने बृहस्पतिवार को हरियाणा सरकार पर किसानों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करने का आरोप लगाया और कहा कि यह उन्हें केंद्र के कृषि कानूनों का विरोध करने से नहीं रोक पाएगा।

उन्होंने कहा कि उनका आंदोलन नए कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने तक जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार को उनके शांतिपूर्ण आंदोलन में "हस्तक्षेप नहीं करने" की चेतावनी दी।

उन्होंने आरोप लगाया, "हरियाणा में सत्तारूढ़ सरकार आंदोलनकारी किसानों को गिरफ्तार करके और उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने की कोशिश कर रही है।"

टिकैत ने संवाददाताओं से कहा कि यह उन्हें विरोध प्रदर्शन करने से नहीं रोक पाएगा और इन कानूनों के खिलाफ उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक कि कानून निरस्त नहीं हो जाते।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किसान एकजुट हैं और केंद्र सरकार के साथ एक लंबी लड़ाई लड़ रहे हैं, जो "कॉर्पोरेट समर्थक" है।

उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार किसी की भी सुनती नहीं है और जो कोई भी उनके अन्याय के खिलाफ बोलने की कोशिश करता है, उसे देशद्रोही करार दे दिया जाता है।"

एक अन्य सवाल के जवाब में टिकैत ने कहा कि किसान अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं और केंद्र को कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए मजबूर करेंगे।

पंजाब और उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा के खिलाफ किसी भी अभियान के बारे में पूछे गए एक अन्य सवाल के जवाब में, टिकैत ने कहा कि किसान काफी परिपक्व हैं और सब कुछ जानते हैं।

उन्होंने कहा, "वे चुनाव के दौरान जवाब देंगे और उसी के अनुसार कार्रवाई करेंगे और एकजुट होकर काम करेंगे।"

टिकैत पांच सितंबर को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में होने वाली "किसान महापंचायत" में बड़ी संख्या में भाग लेने के लिए लोगों को आमंत्रित करने के मकसद से जाट धर्मशाला में किसानों की एक सभा को संबोधित करने हेतु यहां आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर