लाइव न्यूज़ :

विदेश यात्रा कराने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: November 21, 2020 20:07 IST

Open in App

जींद, 21 नवम्बर जींद शहर की थाना नरवाना पुलिस ने विदेश यात्रा कराने के नाम पर एक व्यक्ति से लाखों रुपए ठगने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार नरवाना नागरिक अस्पताल परिसर निवासी हिमांशु बंसल ने पुलिस में शिकायत की कि उसने लॉकडाउन से पहले विदेश यात्रा का विज्ञापन देखा था, जिसके बाद उसने संबंधित एजेंसी के लोगों से संपर्क किया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद ट्रैवल एजेंसी के तीन लोगों ने उसे टूर प्लान समझाया और व्यक्ति ने चार अप्रैल 2020 से नौ अप्रैल 2020 तक आनलाईन माध्यम से उन्हें एक लाख 58 हजार 516 रुपये दिए।

उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार रुपए मिलने बाद आरोपितों ने लॉकडाउन का बहाना बनाना शुरू कर दिया और लॉकडाउन खुलने के बाद उन्हें न तो कहीं भेजा और उसका पैसा लौटाने से भी इनकार कर दिया।

थानाप्रभारी जगदीश ने बताया आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?