लाइव न्यूज़ :

Fact Check: लोकसभा चुनाव में वोट न देने वाले के बैंक खाते से कटेंगे 350 रुपये!- पीआईबी फैक्ट चेक ने किया खंडन, कहा- झूठी खबर

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 22, 2024 16:29 IST

Fact Check: पीआईबी की ओर से एक खबर का खंडन करते हुए कहा गया है कि लोकसभा चुनाव में वोट न देने पर बैंक खाते से 350 रुपये कटने की खबर पूरी तरह से फर्जी है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव में वोट न देने पर बैंक खाते से 350 रुपये कटने की खबर पूरी तरह से फर्जी हैपीआईबी की ओर से एक खबर का खंडन करते हुए एक्स पर बयान जारी किया गया हैपीआईबी ने कहा कि यह भ्रामक खबर है, जिनका सच से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है

Created By: PIB

Translated By : लोकमत हिन्दी

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस बीच चुनाव को लेकर सोशल मीडिया में कई ऐसी भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं, जिनका सच से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है।

जी हां, चुनावी सरगर्मी में सोशल मीडिया में कई उटपटांग खबरें वायरल हो रही है, जिनका कोई सिर-पैर नहीं है। यही कारण है कि सूचना प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय ऐसी खबरों को लेकर काफी सक्रिय है और समय-समय पर लोगों को जानकरी के नाम फैलाई जा रही भ्रामक खबरों के बारे में आगाह करता रहता है।

ताजा प्रकरण ऐसे ही लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) से संबंधित एक फर्जी समाचार के विषय में है, जिसमें यह अफवाह उड़ाई जा रही है कि अगर लोकसभा चुनाव 2024 में जिस किसी वयस्क मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया तो उनके बैंक अकाउंट से 350 रुपये स्वतः कट जाएंगे। बताया जा रहा है कि इस भ्रामक खबर के वायरल होने से लोगों के मन में चिंता थी, जिसे पीआईबी की फैक्टचेक टीम की ओर से फर्जी बताया गया है। 

पीआईबी की ओर से सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर किये गये पोस्ट में कहा गया है, "लोकसभा चुनाव में जो मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करेंगे, चुनाव आयोग द्वारा उनके बैंक खातों से ₹350 काट लिए जाएंगे। यह दावा फर्जी है। चुनाव आयोग की ओर से ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। ऐसी भ्रामक खबरों को शेयर न करें।"  

रिजल्टः गलत

फैक्ट चेक को वेबसाइट PIB ने प्रकाशित किया है।

इसका अनुवाद 'लोकमतन्यूज.इन' ने 'शक्ति कलेक्टिव' के हिस्से के रूप में किया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024चुनाव आयोगफैक्ट चेक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर