लाइव न्यूज़ :

वीजा आवेदन में फर्जी दस्तावेज इस्तेमाल करने को लेकर NCP नेता नवाब मलिक के बेटे, बहू के खिलाफ FIR

By भाषा | Updated: January 18, 2023 13:59 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा शाखा के एक पूर्व पदाधिकारी ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा कि पुलिस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता नवाब मलिक के बेटे फराज मलिक के खिलाफ उनकी दूसरी पत्नी के वीजा आवेदन के लिए ‘‘फर्जी दस्तावेज’’ जमा कराने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। फराज की दूसरी पत्नी फ्रांसीसी नागरिक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनवाब मलिक के बेटे फराज मलिक और उनकी दूसरी पत्नी हैमलीन द्वारा जमा कराए गए दस्तावेज फर्जी थे।इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और जांच जारी है।

मुंबईः मुंबई पुलिस ने वीजा आवेदन के साथ फर्जी दस्तावेज जमा कराने के आरोप में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक के बेटे और बहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) ने जांच के दौरान पाया कि नवाब मलिक के बेटे फराज मलिक और उनकी दूसरी पत्नी हैमलीन द्वारा जमा कराए गए दस्तावेज फर्जी थे। उन्होंने बताया कि इसके बाद एफआरआरओ ने इस बारे में यहां कुर्ला पुलिस को सूचित किया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिक सूचना के आधार पर मंगलवार देर रात फराज मलिक और उनकी पत्नी के खिलाफ धारा 420 (धोखाधड़ी), धारा 465 (जालसाजी), धारा 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी), धारा 471 (फर्जी दस्तावेज को असली बताकर उसका इस्तेमाल करना) एवं धारा 34 (सामान्य इरादा) समेत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और विदेशी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और जांच जारी है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा शाखा के एक पूर्व पदाधिकारी ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा कि पुलिस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता नवाब मलिक के बेटे फराज मलिक के खिलाफ उनकी दूसरी पत्नी के वीजा आवेदन के लिए ‘‘फर्जी दस्तावेज’’ जमा कराने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। फराज की दूसरी पत्नी फ्रांसीसी नागरिक हैं।

पदाधिकारी ने नवाब मलिक पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ‘‘जो दूसरों पर धोखा देने का आरोप लगाते हैं, वे खुद कितने झूठे हैं।’’ प्रवर्तन निदेशालय ने नवाब मलिक को पिछले साल फरवरी में एक भूमि सौदे से जुड़े कथित धनशोधन के मामले में गिरफ्तार किया था। इस सौदे में भगोड़ा गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगी शामिल थे। पूर्व मंत्री इस समय न्यायिक हिरासत में हैं। नवाब मलिक ने नशीले पदार्थों संबंधी एक मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के तत्कालीन क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के खिलाफ कई आरोप लगाए थे। 

टॅग्स :नवाब मलिकमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप