लाइव न्यूज़ :

Fact Check: 3 माह तक राशन नहीं लेने पर अब कार्ड होगा रद्द? जानें सच्चाई

By अनुराग आनंद | Updated: December 19, 2020 09:48 IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अखबार की कटिंग में लिखा है कि केंद्र सरकार के निर्देश पर राज्य सरकारों ने राशन कार्ड को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। आइए इसकी सच्चाई जानते हैं...

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर दावा, यदि आपने तीन माह तक राशन नहीं लिया है तो आपके कार्ड को रद्द मान लिया जाएगा। वायरल खबर की सच्चाई को बताते हुए केंद्र सरकार की एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने सच्चाई बताई है।

नई दिल्ली: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक समाचार पत्र की कटिंग को वायरल किया जा रहा है। समाचार पत्र की इस कटिंग में लिखा है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने यह फैसला किया है कि तीन माह तक यदि कोई व्यक्ति अपने राशन कार्ड पर राशन नहीं लेता है तो उसका कार्ड रद्द कर दिया जाएगा।

सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे इस दावे को पढ़ने के बाद कई सारे लोग काफी परेशान हो गए। ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस खबर पर भारत सरकार की तरफ से जवाब आया है।

खबर में क्या दावा किया जा रहा है?

बता दें कि अखबार की कटिंग में लिखा है कि केंद्र सरकार के निर्देश पर राज्य सरकारों ने राशन कार्ड को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत यदि आपने तीन माह तक राशन नहीं लिया है तो आपके कार्ड को रद्द मान लिया जाएगा। 

खबर में यह भी दावा किया गया है कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व बिहार जैसे राज्यों की सरकार ने इस मामले में काम करना शुरू कर दिया है। यही नहीं कई राज्यों की खाद्द आपूर्ति विभाग ने भी जिले से इस संबंध में रिपोर्ट मांग ली है। 

दावे पर भारत सरकार ने क्या जवाब दिया?

इस वायरल खबर की सच्चाई को बताते हुए केंद्र सरकार की एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने बताया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह दावा बिल्कुल ही फर्जी है। केंद्र सरकार ने इस तरह के कोई भी दावे नहीं किए हैं।  

टॅग्स :फैक्ट चेकसोशल मीडियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो