लाइव न्यूज़ :

Fact Check: क्या चुनावों में गारंटी देकर बाद में भूल जाते हैं मोदी? अमित शाह ने किसके लिए दिया बयान, वायरल वीडियो अधूरी, जानें सच्चाई

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 25, 2024 14:18 IST

वीडियो में अमित शाह से एएनआई की संपादक स्मिता प्रकाश ने पूछा कि दक्षिण में चुनाव खत्म हो गए राहुल जी अब उत्तर में आ गए हैं, जिसपर शाह ने कहा, "मगर दक्षिण में थे तब भी तो वह जाते थे, इसलिए मैं कहता हूं गारंटी का कोई मतलब नहीं है ये चुनाव तक बोलते हैं फिर भूल जाते हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देएएनआई के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अमित शाह के इंटरव्यू का वीडियो मिला।यूजर्स की माने तो शाह ने ये बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए दिया है।यह अधूरा सच है। 

Created By: Aaj Tak

Translated By: लोकमत हिन्दी

Fact Check: लोकसभा चुनाव 2024 अपने अंतिम पड़ाव पर है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता अमित शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि गारंटी का कोई मतलब नहीं है, ये चुनाव तक बोलते हैं फिर भूल जाते हैं। यूजर्स की माने तो शाह ने ये बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए दिया है।

वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए एक यूजर ने कैप्शन में लिखा, "अमित शाह जी ने ही जुमले का अविष्कार किया था, अब बोल रहें है गारंटी का भी कोई मतलब नही है, ये चुनाव तक बोलतें है फिर भूल जाते है। कुल मिलाकर ये प्रधानमंत्री की कुर्सी पर खुद कब्जा करना चाहतें है। पहले जुमलेबाज के नाम से मोदी को फंसाया, अब गारंटी की भी वाट लगा दी।" हालांकि, यह अधूरा सच है। 

src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=476&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2F100004355777760%2Fvideos%2F8354345317912105%2F&show_text=false&width=268&t=0" width="268" height="476" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share" allowFullScreen="true"

अमित शाह ने ये बयान पीएम मोदी नहीं बल्कि कांग्रेस के लिए एक इंटरव्यू में दिया है। आज तक फैक्ट चेक ने कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च कर इस वायरल वीडियो की सच्चाई का पता लगाया। आज तक फैक्ट चेक को समाचार एजेंसी एएनआई के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अमित शाह के इंटरव्यू का वीडियो मिला। ये वीडियो 15 मई 2024 को अपलोड किया गया है। 

वीडियो में अमित शाह से एएनआई की संपादक स्मिता प्रकाश ने पूछा कि दक्षिण में चुनाव खत्म हो गए राहुल जी अब उत्तर में आ गए हैं, जिसपर शाह ने कहा, "मगर दक्षिण में थे तब भी तो वह जाते थे, इसलिए मैं कहता हूं गारंटी का कोई मतलब नहीं है ये चुनाव तक बोलते हैं फिर भूल जाते हैं।" ऐसे में अमित शाह के इस बयान के बाद यह साबित होता है कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है वो अधूरा है।

फैक्ट चेक को वेबसाइट Aaj Tak ने प्रकाशित किया है।

इसका रिपब्लिश 'लोकमतन्यूज.इन' ने 'शक्ति कलेक्टिव' के हिस्से के रूप में किया है।

टॅग्स :अमित शाहफैक्ट चेकनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील