लाइव न्यूज़ :

फेसबुक डाटा चोरी का चुनाव आयोग पर कोई फर्क नहीं, CEC ने कहा- FB बना रहेगा सोशल मीडिया पार्टनर

By भाषा | Updated: March 27, 2018 20:54 IST

मुख्य चुनाव आयुक्त ओ पी रावत ने कहा, ‘‘कोई भी चूक आधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने से नहीं रोकेगी। बैंक धोखाधड़ी हुई है, लेकिन हमने बैंकिंग नहीं रोक दी है।’’ 

Open in App

नई दिल्ली, 27 मार्च: मुख्य चुनाव आयुक्त ओ पी रावत ने आज कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान फेसबुक चुनाव आयोग का सोशल मीडिया पार्टनर बना रहेगा। उन्होंने कहा कि चूक की कुछ घटनाओं की वजह से सोशल मीडिया का इस्तेमाल बंद नहीं किया जा सकता।

उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग का सोशल मीडिया प्रकोष्ठ नेताओं और राजनैतिक दलों के ऐप के उपयोक्ताओं की रजामंदी के बिना उनका डेटा साझा करने के मुद्दे की पड़ताल करेगा।

उन्होंने कहा कि प्रकोष्ठ इस मुद्दे पर चुनाव आयोग को अपनी सिफारिश देगा। इसके बाद आयोग फैसला करेगा।

रावत ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करने के दौरान संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘कोई भी चूक आधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने से नहीं रोकेगी। बैंक धोखाधड़ी हुई है, लेकिन हमने बैंकिंग नहीं रोक दी है।’’ 

रावत से पूछा गया था कि यूजर डेटा लीक होने की खबरों के मद्देनजर क्या फेसबुक चुनाव आयोग का सोशल मीडिया पार्टनर बना रहेगा।

उन्होंने कहा कि फेसबुक उसका सोशल मीडिया पार्टनर बना रहेगा। उन्होंने कहा, ‘‘ यह है। हमारा फेसबुक पेज है।’’ 

सीईसी ने कहा कि सोशल मीडिया हकीकत है और चुनाव आयोग भारतीय चुनावों को प्रतिकूल तरीके से प्रभावित करने वाले प्रकरणों को रोकने के लिये अपनी तरफ से सभी तरह के एहतियात बरतेगा।

उन्होंने यह टिप्पणी ब्रिटिश चुनाव कंसल्टेंसी फर्म कैंब्रिज एनालिटिका के फेसबुक से डेटा हासिल करने के खुलासे के बाद की है।

चुनाव आयोग युवाओं को मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने के लिये प्रोत्साहित करने की खातिर फेसबुक का इस्तेमाल करता है।

टॅग्स :चुनाव आयोगफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?