लाइव न्यूज़ :

फेसबुक ने भारतीय राज्यों में चुनाव के बीच नफरतभरे भाषण पर रोक के लिए उठाये कदम

By भाषा | Updated: March 31, 2021 17:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मार्च फेसबुक चार भारतीय राज्यों में हो रहे चुनाव के दौरान गलत सूचनाओं के प्रसार को रोकने के अपने प्रयास के तहत नफरत वाले भाषण समझे जाने वाली सामग्री के प्रसार को घटाने समेत कई कदम उठा रहा है।

इस सोशल मीडिया कंपनी ने मंगलवार को अपने ब्लॉगपोस्ट में लिखा कि फेसबुक उन अकाउंट से सामग्री के वितरण को अस्थायी रूप से घटा देगा जिन्होंने हाल ही में कंपनी की नीतियों का बार-बार उल्लंघन किया है।

उसने कहा, ‘‘ हम स्वीकार करते हैं कि कुछ इस प्रकार की सामग्रियां होती हैं , जैसे नफरत भरे भाषण, जिनसे तत्काल ऑफलाइन नुकसान पहुंच सकता है... इन राज्यों में समस्या पैदा करने वाली सामग्री के फैलने के जोखिम तथा चुनाव या उससे पहले हिंसा फैलने की संभावना को कम करने के लिए हम उन सामग्री के वितरण को काफी घटायेंगे जिन्हें हमारी प्रौद्योगिकी नफरत भरे भाषण, हिंसा और उकसाने वाले भाषण के रूप में पहचान करती है।’’

ब्लॉग में कहा गया है कि यदि यह तय हो जाता है कि वह सामग्री फेसबुक की नीतियों का उल्लंघन करती है, तो उसे हटा दिया जाएगा लेकिन जबतक यह तय नहीं हो जाता है, तबतक उसका प्रसार घटा दिया जाएगा।

फेसबुक भारत में अपने मंच पर नफरत भरे भाषण से निपटने के अपने तौर तरीके को लेकर अतीत में आलोचना का शिकार हो चुका है। फेसबुक, उसकी ग्रुप कंपनियों - व्हाट्सअप और इंस्टाग्राम के लिए भारत एक बहुत बड़ा बाजार है।

अपने ब्लॉक में फेसबुक ने लिखा है कि उसने भारत और दुनियाभर के चुनावों से सबक सीखा है और वह तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में चुनावों के दौरान नफरत भरे भाषण एवं दुष्प्रचार को रोकने और मतदाताओं का दमन खत्म करने के लिए कदम उठा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए