लाइव न्यूज़ :

फेसबुक पर दोस्ती, एकतरफा प्यार, मिलने पहुंचा बड़कोट, युवती ने किया माना तो चाकू से अपना गला काट लिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 1, 2019 21:10 IST

सोशल नेटवर्किंग साइट 'फेसबुक' पर दोस्ती के बाद उपजे एकतरफा प्रेम में असफल रहने पर एक प्रेमी ने कथित रूप से चाकू से अपना गला काट लिया। हरियाणा के रहने वाले इस 32 वर्षीय युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने कहा कि महिला की शिकायत पर अनिल के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 384 व आत्महत्या के प्रयास के आरोप में धारा 309 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।युवक की हालत अब खतरे से बाहर है और आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी।

सोशल नेटवर्किंग साइट 'फेसबुक' पर दोस्ती के बाद उपजे एकतरफा प्रेम में असफल रहने पर एक प्रेमी ने कथित रूप से चाकू से अपना गला काट लिया। हरियाणा के रहने वाले इस 32 वर्षीय युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हांलांकि, अब उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। बड़कोट पुलिस थाना के प्रभारी निरीक्षक डीएस कोहली ने बताया, ‘‘कुछ समय पहले युवक की बड़कोट के दसगी क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से फेसबुक पर दोस्ती हुई। युवक को उससे एकतरफा प्यार हो गया और वह उससे मिलने के लिये बड़कोट आ पहुंचा । युवती ने हांलांकि, युवक से मिलने से मना कर दिया। लेकिन वह बार—बार उससे मिलने की जिद करता रहा।’’ युवती ने इस सिलसिले में बड़कोट थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी, जिसके बाद उसके खिलाफ युवती को परेशान करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

कोहली ने बताया कि सुबह पुलिस को सड़क पर एक युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला जिसने चाकू से अपना गला रेता हुआ था। पुलिस ने उसे बड़कोट अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे देहरादून भेज दिया गया है । पूछताछ में उसने अपना नाम हरियाणा निवासी अनिल शर्मा बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोहली ने बताया कि युवक की हालत अब खतरे से बाहर है और आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी।

उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने कहा कि महिला की शिकायत पर अनिल के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 384 व आत्महत्या के प्रयास के आरोप में धारा 309 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :इंडियाक्राइम न्यूज हिंदीक्राइमउत्तराखण्डहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?