लाइव न्यूज़ :

जैसलमेरः सीमावर्ती इलाके में कई लोगों का फेसबुक प्रोफाइल हुआ हैक, पुलिस ने आगाह किया

By भाषा | Updated: September 4, 2018 05:02 IST

जैसलमेर के पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र शर्मा ने सोमवार को भाषा को बताया कि इस तरह की अनेक शिकायतें सामने आई हैं और निशाना बने लोगों में से ज्यादातर वे हैं जो अपने मोबाइल नंबर को ही फेसबुक आईडी व उसके पासवर्ड के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे।

Open in App

जयपुर, 04 सितंबर: सीमावर्ती जैसलमेर जिले में अनेक लोगों का फेसबुक प्रोफाइल हैक हो गया है। मामले की जांच कर रही पुलिस ने लोगों को आगाह किया है कि वे अपने मोबाइल नंबर का उपयोग सोशल मीडिया पर आईडी या पासवर्ड के रूप में नहीं करें। यह मामला पोखरण उपखंड के नाचना इलाके में सामने आया है। यहां कई लोगों का फेसबुक प्रोफाइल हैक हो गया है। हैक करने वाले ने उनकी प्रोफाइल फोटो, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जैसा ब्यौरा बदल दिया है। 

जैसलमेर के पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र शर्मा ने सोमवार को भाषा को बताया कि इस तरह की अनेक शिकायतें सामने आई हैं और निशाना बने लोगों में से ज्यादातर वे हैं जो अपने मोबाइल नंबर को ही फेसबुक आईडी व उसके पासवर्ड के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे।

शर्मा ने कहा कि मामले की जांच साइबर सेल प्रकोष्ठ कर रहा है। इस बारे में कंपनी फेसबुक को भी सूचित किया गया है। मामले को देखते हुए जैसलमेर पुलिस ने एक परामर्श जारी किया है जिसमें लोगों से फेसबुक व ऐसे अन्य सोशल मीडिया मंचों के इस्तेमाल में सावधानी बरतने की हिदायत दी गयी है। इसमें कहा गया है कि लोग आईडी व पासवर्ड एक जैसी नहीं रखें और पासवर्ड में अपने मोबाइल नंबर या जन्म तारीख का इस्तेमाल तो कतई नहीं करें। 

हालांकि शर्मा ने कहा कि इसमें लोगों को चिंतित होने की बात नहीं है और मामले को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। अब तक जिन लोगों का फेसबुक प्रोफाइल हैक हुआ है, उनमें से ज्यादातर में सैनिक वर्दीधारी एक महिला की फोटो लगा दी गयी है जिसका नाम जिलियन क्लेरेंस लिखा गया है। प्रोफाइल में ईमेल और मोबाइल नंबर भी बदल गए हैं।

टॅग्स :फेसबुकराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण