लाइव न्यूज़ :

मुंबई में परमबीर सिंह के खिलाफ जबरन वसूली मामला सीआईडी को सौंपा गया

By भाषा | Updated: August 18, 2021 22:52 IST

Open in App

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी परमबीर सिंह के खिलाफ मुंबई में दर्ज जबरन उगाही के एक मामले को महाराष्ट्र पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) को स्थानांतरित कर दिया गया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।मुंबई पुलिस ने सिंह के खिलाफ जबरन वसूली के मामले और इसी तरह के एक अन्य मामले (जो उनसे संबंधित नहीं था) की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था जिसे अपराध शाखा की इकाई 9 देख रही थी। अधिकारी ने बताया कि शहर की पुलिस ने 22 जुलाई को मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त सिंह, पांच अन्य पुलिसकर्मियों और दो अन्य लोगों के खिलाफ एक बिल्डर से कथित तौर पर 15 करोड़ रुपये की मांग करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी 57 वर्षीय रियल एस्टेट डेवलपर श्यामसुंदर अग्रवाल द्वारा दक्षिण मुंबई के मरीन ड्राइव थाने में दर्ज करायी गई एक शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान पुलिस ने अग्रवाल के पूर्व कारोबारी साझेदार संजय पुनामिया और उसके सहयोगी सुनील जैन को गिरफ्तार किया था। उन्होंने कहा कि मामले में जिन पांच पुलिसकर्मियों को आरोपी बनाया गया है, उनमें डीसीपी (अपराध शाखा) अकबर पठान, सहायक पुलिस आयुक्त श्रीकांत शिंदे, एसीपी संजय पाटिल, निरीक्षक आशा कोरके और अपराध शाखा के निरीक्षक नंदकुमार गोपाल शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि मरीन ड्राइव थाने में दर्ज जबरन वसूली मामले की जांच के दायरे को देखते हुए इसकी जांच एसआईटी से राज्य सीआईडी ​​को स्थानांतरित कर दी गई है। सिंह पर ठाणे शहर में दो और जबरन वसूली के मामले हैं, जहां उन्होंने मुंबई में तैनात होने से पहले पुलिस आयुक्त के रूप में कार्य किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टLucknow Horror: प्रेमिका के साथ 12वीं छात्र प्रेमी ने कार से 6 को कुचला, 6 साल के बच्चे की मौत, 5 की हालत गंभीर, वीडियो

क्राइम अलर्ट30 साल के दूल्हे कृष्णा से ब्याही गई 14 वर्षीय लड़की को मुक्त कराया, मामा की बेटी है पीड़िता

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

क्राइम अलर्टइन गुनहगारों का मन क्या कभी खुद को धिक्कारता होगा?

क्राइम अलर्टAmbala Family Murder: जमीन की भूख... बेटे ने मां, भाई, भाभी समेत छीन ली 5 जिंदगी

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी