लाइव न्यूज़ :

अवैध पटाखा गोदाम में धमाका, तीन की मौत और एक दर्जन घायल

By भाषा | Updated: November 4, 2020 11:53 IST

Open in App

गोरखपुर (उप्र), चार नवंबर कुशीनगर जिले के कप्तानगंज इलाके में अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि कम से कम 12 लोग घायल हो गये।

यह हादसा बुधवार को सुबह सात बजे के करीब हुआ।

पुलिस ने बताया कि अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गयीं और तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि काफी दूर तक सुनाई दी। इलाके में चारों तरफ धुआं ही धुआं दिखायी दे रहा है।

पुलिस ने बताया कि कुशीनगर में कप्तानगंज थाने के अंतर्गत वार्ड नंबर 11 काफी घनी आबादी वाला इलाका है। इस इलाके में रहने वाले जावेद ने अपने घर में अवैध पटाखों का गोदाम बना रखा था।

पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह घर में एलपीजी सिलेंडर में आग लग गयी जिससे धमाका हुआ और जावेद के घर के साथ-साथ आसपास के घरों में भी आग लग गयी।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंचे।

पुलिस अधीक्षक कुमार ने बताया कि इस धमाके में तीन लोगों की मौत हो गयी। जिनमें नाजिया (14), जावेद (35) और जावेद की मां फातिमा (65) हैं। धमाके में घायल एक व्यक्ति की हालत बहुत गंभीर है।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर