लाइव न्यूज़ :

कलियर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, दो मरे

By भाषा | Updated: March 18, 2021 18:38 IST

Open in App

हरिद्वार, 18 मार्च उत्तराखंड के हरिद्वार जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर कलियर में कथित तौर पर अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि दो महिलाओं समेत तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए ।

दोपहर का भोजनावकाश होने के चलते हताहतों की संख्या कम रही अन्यथा जान हानि अधिक हो सकती थी। फैक्ट्री में 25 मजदूर काम करते हैं लेकिन हादसे के समय वहां केवल पांच-सात लोग ही मौजूद थे ।

कलियर थाना प्रभारी जगमोहन रमोला ने बताया कि धमाके में दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायलों को निकटवर्ती रुड़की अस्पताल भेज गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे हुए हादसे के समय ज्यादातर मजदूर खाना खाने गए थे और धमाका इतना तेज था कि टिन शेड में चल रही फैक्ट्री के परखच्चे उड़ गए।

अभी मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है, वहीं पुलिस राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है। फैक्ट्री में हुए धमाके के कारणों का भी अभी पता नहीं चल पाया है ।

कलियर शरीफ दरगाह पर उर्स होने के कारण भीड़ भी थी और धमाका होते ही भगदड़ मच गई।

पुलिस ने बताया कि अवैध रूप से संचालित फैक्ट्री रूडकी निवासी जाकिर की बताई जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए