लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से लड़ने वाले स्वास्थ्यकर्मियों के लिए बीमा योजना का विस्तार

By भाषा | Updated: October 20, 2021 21:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 से लड़ने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बीमा योजना को 180 दिनों की अवधि के लिए और बढ़ा दिया गया है और अब तक इसके तहत 1,351 दावों का भुगतान किया जा चुका है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कोविड-19 से लड़ने वाले स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों के लिए बीमा योजना ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज’ (पीएमजीकेपी) के तहत पॉलिसी की मौजूदा अवधि 20 अक्टूबर को समाप्त हो रही है।

बयान में कहा गया है, ‘‘क्योंकि कोविड-19 महामारी अभी भी समाप्त नहीं हुई है और कोविड से संबंधित ड्यूटी के लिए तैनात स्वास्थ्यकर्मियों की मौत के मामले अभी भी विभिन्न राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों (केंद्र शासित प्रदेशों) से दर्ज किये जा रहे है, इसलिए बीमा पॉलिसी को 21.10.2021 से और 180 दिनों की अवधि के लिए बढ़ा दिया गया है ताकि कोविड-19 रोगियों की देखभाल के लिए नियुक्त स्वास्थ्य कर्मियों के आश्रितों को सुरक्षा कवच प्रदान करना जारी रखा जा सके।’’

बयान में कहा गया है कि योजना के तहत अब तक 1,351 दावों का भुगतान किया जा चुका है। इसमें कहा गया है कि इस संबंध में 20 अक्टूबर को एक पत्र सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अतिरिक्त मुख्य सचिवों (स्वास्थ्य), प्रमुख सचिवों (स्वास्थ्य), सचिवों (स्वास्थ्य) को स्वास्थ्य कर्मियों के बीच व्यापक प्रचार करने के लिए जारी किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए