लाइव न्यूज़ :

Exit Polls Results 2024: हरियाणा में बंपर सीटों के साथ कांग्रेस की जीत, जम्मू-कश्मीर में नहीं मिला किसी को बहुमत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 5, 2024 20:06 IST

ज्यादातर एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार, हरियाणा में कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बना सकती है। दूसरी तरफ, अधिकतर एग्जिट पोल ने जम्मू-कश्मीर में खंडित जनादेश का अनुमान व्यक्त किया है।

Open in App

नई दिल्ली: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में यह संभावना जताई गई है कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बना सकती है। दूसरी तरफ, अधिकतर एग्जिट पोल ने जम्मू-कश्मीर में खंडित जनादेश का अनुमान व्यक्त किया है। हरियाणा में शनिवार को सभी 90 सीट के लिए मतदान संपन्न हुआ। इससे पहले जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में सभी 90 सीट के लिए मतदान हुआ था। मतगणना आठ अक्टूबर को होगी। 

‘रिपब्लिक-मैट्रिज’ के एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस को 55-62 सीट तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 18-24 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। इस सर्वेक्षण में यह भी कहा गया है कि इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) को तीन से छह तथा जननायक जनता पार्टी (जजपा) को शून्य से तीन सीट मिल सकती हैं तथा अन्य के खाते में दो से पांच सीट जा सकती हैं। 

‘दैनिक भास्कर’ के सर्वेक्षण के अनुसार, हरियाणा में कांग्रेस को 44-54 सीट तथा भाजपा को 19-29 सीट मिल सकती है। इनेलो को एक से पांच तथा अन्य को चार से छह सीट मिलने का अनुमान है। ‘इंडिया टुडे-सी वोटर’ के एग्जिट पोल में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस का गठबंधन जम्मू-कश्मीर में बहुमत के करीब पहुंच सकता है। 

इस गठबंधन को 40-48 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है तथा भाजपा के खाते में 27-32 सीट जाने की संभावना जताई गई है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) को छह से आठ सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। ‘रिपब्लिक-मैट्रिज’ के एग्जिट में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा को 28-30 सीट मिल सकती हैं तथा नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन के खाते में 31-36 सीट जा सकती हैं। 

इस सर्वे में पीडीपी को पांच से सात तथा अन्य को आठ से 16 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। ‘दैनिक भास्कर’ के सर्वेक्षण में संभावना जताई गई है कि जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन को 35 से 40 और भाजपा को 20-25 सीट मिल सकती हैं। इसमें पीडीपी को चार से सात और अन्य को 12-16 सीट मिलने का अनुमान है।

खबर - भाषा एजेंसी

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024जम्मू कश्मीर लोकसभा चुनाव २०२४BJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील