लाइव न्यूज़ :

Exit Poll 2022: यूपी में प्रचंड बहुमत के साथ योगी की वापसी, पंजाब में आप ने कांग्रेस को सत्ता से किया बाहर, जानें गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर का हाल

By भाषा | Updated: March 7, 2022 22:44 IST

Exit Poll 2022: इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने उत्तर प्रदेश में भाजपा और उसके सहयोगियों के लिए 288-326 सीट और सपा गठबंधन के लिए 71-101 सीट का अनुमान जताया, न्यूज 24-टुडे के चाणक्य ने राजग के लिए 294 सीट और अखिलेश यादव के नेतृत्व वाले गठबंधन के लिए 105 सीट की संभावना जताई।

Open in App
ठळक मुद्देटाइम्स नाउ-वीटो ने क्रमशः 225 और 151 सीटें मिलने की संभावना जताई। पंजाब विधानसभा में आप को 76-90 सीट पर जीत मिलने का अनुमान लगाया गया है।चाणक्य ने पंजाब में आप के पक्ष में लहर होने का अनुमान जताया।

Exit Poll 2022: कई ‘एग्जिट पोल’ में उत्तर प्रदेश में भाजपा और पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) को स्पष्ट बहुमत मिलने का सोमवार को अनुमान जताया गया जबकि इनमें से कुछ में उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा को बढ़त मिलने की संभावना जताई गई है।

सीएनएन न्यूज 18, टाइम्स नाउ, रिपब्लिक टीवी और न्यूज एक्स चैनलों के एग्जिट पोल के अनुसार उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 326 व 211 के बीच सीट और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन को 160 व 71 के बीच सीट मिलने का अनुमान है।

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने उत्तर प्रदेश में भाजपा और उसके सहयोगियों के लिए 288-326 सीट और सपा गठबंधन के लिए 71-101 सीट का अनुमान जताया, न्यूज 24-टुडे के चाणक्य ने राजग के लिए 294 सीट और अखिलेश यादव के नेतृत्व वाले गठबंधन के लिए 105 सीट की संभावना जताई।

न्यूज 24-टुडेज चाणक्य ने उत्तर प्रदेश में भाजपा गठबंधन को 43 फीसदी और सपा और उसके सहयोगियों को 35 फीसदी मत प्रतिशत मिलने का अनुमान जताया है। सीएनएन न्यूज 18-मैट्रिज के एग्जिट पोल में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और सहयोगियों के लिए 262-277 सीट और उत्तर प्रदेश में सपा और सहयोगियों के लिए 119-134 सीटें मिलने का अनुमान जताया।

टाइम्स नाउ-वीटो ने उनके लिए क्रमशः 225 और 151 सीटें मिलने की संभावना जताई। इनमें से ज्यादातर ‘एग्जिट पोल’ में पंजाब में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आप की जीत का अनुमान लगाया है। इंडिया टुडे के ‘एक्जिट पोल’ में 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में आप को 76-90 सीट पर जीत मिलने का अनुमान लगाया गया है।

कुछ एग्जिट पोल में पंजाब में त्रिशंकु विधानसभा का भी अनुमान लगाया है, जो एकमात्र चुनावी राज्य है जहां कांग्रेस सत्ता में है, जबकि आप को स्पष्ट बढ़त मिलने की संभावना जताई है। ‘न्यूज 24-टुडे’ के चाणक्य ने पंजाब में आप के पक्ष में लहर होने का अनुमान जताया और उसे 100 सीट मिलने की संभावना जताई, जिसमें दस सीट कम या ज्यादा हो सकती है।

चाणक्य के एग्जिट पोल में भाजपा को 43 और उत्तराखंड में कांग्रेस को 24 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। टीवी9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रेट के एग्जिट पोल में हालांकि, पंजाब में आप के लिए 56-61 सीट का अनुमान जताया गया है। अधिकतर एग्जिट पोल में सत्तारूढ़ कांग्रेस को पंजाब में दूसरा स्थान मिलने का अनुमान जताया गया है।

उत्तराखंड में कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए अलग-अलग एग्जिट पोल में विधान सभा चुनाव में जीत का अनुमान व्यक्त किया गया है। कुछ एग्जिट पोल में गोवा में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना जतायी गई है, जबकि मणिपुर में भाजपा को प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

एबीपी न्यूज-सीवोटर के एग्जिट पोल में उत्तराखंड में कांग्रेस के लिए बढ़त का अनुमान लगाया है, जिससे पार्टी को 70 सदस्यीय विधानसभा में 32-38 सीट और भाजपा को 26-32 सीट मिलने का अनुमान है। साठ सदस्यीय मणिपुर विधानसभा के चुनावों में ज्यादातर एग्जिट पोल में भाजपा को स्पष्ट बढ़त दी गई है, जिसमें कांग्रेस को दूसरे स्थान पर रखा गया है। भाजपा पांच में से चार राज्यों में सत्ता में है। मतगणना 10 मार्च को होगी।

मणिपुर में भाजपा सबसे बड़े दल के तौर पर उभर सकती है : एग्जिट पोल

मणिपुर में अधिकांश एग्जिट पोल के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़े दल के तौर पर उभर सकती है। राज्य में दो चरणों में 28 फरवरी और पांच मार्च को चुनाव हुए थे। ‘जी न्यूज-डिजाइनबॉक्स्ड’ के अनुसार, भगवा पार्टी को 60 सदस्यीय विधानसभा में 32 से 38 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस को संभवतः 12-17 सीटें मिलेंगी।

‘इंडियाटीवी ग्राउंड जीरो रिसर्च’ ने भाजपा के लिए 26-31 सीटों का अनुमान लगाया है जबकि कांग्रेस को 12-17 सीटें और अन्य पार्टियों को 11-22 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। लगभग हर एग्जिट पोल के अनुमानों में, कांग्रेस को पिछले चुनाव की तुलना में कम सीटें हासिल होती दिख रही हैं।

पार्टी ने 2017 में 28 सीटें जीती थीं जो बहुमत के आंकड़े से तीन कम थी। भाजपा के बेहतर प्रदर्शन को लेकर सभी एग्जिट पोल एकमत दिखे। 2017 में 22 सीटें जीतने वाले भगवा खेमे ने एन बीरेन सिंह के नेतृत्व में राज्य में सरकार बनाने के लिए एनपीपी और अन्य क्षेत्रीय संगठनों के साथ गठबंधन किया था।

दिलचस्प बात यह है कि इस बार गैर-भाजपा और गैर-कांग्रेसी दलों के विधानसभा के बड़े हिस्से पर कब्जा करने की उम्मीद की जा रही है। इंडिया न्यूज ने भाजपा के लिए 23-28 सीटों, कांग्रेस के लिए 10-14 और अन्य पार्टियों के लिए 19-26 सीटों का अनुमान लगाया है। राज्य विधानसभा चुनावों के लिये मतगणना 10 मार्च को होगी।

टॅग्स :एग्जिट पोल्सउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावउत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावमणिपुर विधानसभा चुनाव 2022गोवा विधानसभा चुनाव 2022
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील