लाइव न्यूज़ :

Exit Polls 2019: पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी बोलीं-एग्जिट पोल अटकलबाजी, भरोसा ना करें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 20, 2019 07:09 IST

ममता बनर्जी ने एक्जिट पोल को “अटकलबाजी” करार देते हुए कहा कि उन्हें ऐसे सर्वेक्षणों पर भरोसा नहीं क्योंकि इस “रणनीति” का इस्तेमाल ईवीएम में “गड़बड़ी” करने के लिए किया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देएबीपी न्यूज-नील्सन के सर्वे में पश्चिम बंगाल में बीजेपी को 16 सीटें दी गई हैं।इंडिया टुडे-एक्सिस के एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी बंगाल में 19 से 23 सीटें जीत सकती है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने एक्जिट पोल को “अटकलबाजी” करार देते हुए कहा कि उन्हें ऐसे सर्वेक्षणों पर भरोसा नहीं क्योंकि इस “रणनीति” का इस्तेमाल ईवीएम में “गड़बड़ी” करने के लिए किया जाता है।

बंगाल भाजपा ने बनर्जी के बयान पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए उनसे सपनों की दुनिया से बाहर निकलने को कहा। पार्टी ने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार के दिन गिनती के रह गए हैं।

रविवार को सातों चरण के चुनाव संपन्न होने के बाद आए ज्यादातर एक्जिट पोल में भाजपा नीत राजग को बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। बनर्जी ने ट्वीट किया, “मैं एक्जिट पोल के कयासों पर भरोसा नहीं करती। यह रणनीति अटकलबाजी के जरिए हजारों ईवीएम को बदलने या उनमें हेरफेर करने के लिए प्रयुक्त होती है। मैं सभी विपक्षी पार्टियों से एकजुट, मजबूत और साहसी रहने की अपील करती हूं।”

पार्टीएबीपी न्यूज-नील्सनइंडिया टुडे-ऐक्सिसटाइम्स नाउ-वीएमआर

रिपब्लिक टीवी-सी वोटर एग्जिट पोल

टीएमसी2419-222829
बीजेपी+1619-231111
वाम दल000-001 
कांग्रेस+020-010202

कुछ एक्जिट पोल पश्चिम बंगाल में टीएमसी को 24 सीटें, भाजपा को 16 और कांग्रेस को दो सीट मिलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। इन सर्वेक्षणों में वाम मोर्चे के खाते में एक भी सीट नहीं दिखाई गई है। ‘टाइम्स नाउ’ की ओर से प्रसारित दो एक्जिट पोल में राजग को 296 एवं 306 सीट तथा कांग्रेस नीत संप्रग को 126 एवं 132 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। 

टॅग्स :एग्जिट पोल्सलोकसभा चुनावपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019ममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट