लाइव न्यूज़ :

खतरे में है शेरशाह सूरी के जमाने में बनी कोस मीनारों का अस्तित्व

By बलवंत तक्षक | Updated: January 14, 2019 14:10 IST

अपने पांच साल के शासनकाल 1540-45 तक शेरशाह सूरी ने ग्रेंड ट्रंक रोड पर पश्चिम बंगाल से पंजाब बॉर्डर तक कोस मीनारों का निर्माण करवाया था.

Open in App

चंडीगढ़ में कोस मीनारों की अनदेखी हो रही है. यही कोस मीनारें कभी राजा-महाराजाओं को रास्ता दिखाती रही हैं. शेरशाह सूरी के जमाने में बनीं इन कोस मीनारों की हालत लगातार खराब होती जा रही है. पुरातत्व विभाग ने अगर गंभीरता नहीं दिखाई तो बदहाली का शिकार इन कोस मीनारों का अस्तित्व आने वाले समय में खतरे में पड़ जाएगा.

अपने पांच साल के शासनकाल 1540-45 तक शेरशाह सूरी ने ग्रेंड ट्रंक रोड पर पश्चिम बंगाल से पंजाब बॉर्डर तक कोस मीनारों का निर्माण करवाया था. सैनिकों और राहगीरों के लिए दिशा सूचक का काम करने वाली एक कोस मीनार करीब सवा तीन किलोमीटर की दूरी पर बनवाई गई थी.

उस जमाने में करीब तीन कोस या दो मील की दूरी पर एक कोस मीनार का निर्माण करवाया गया था. तब कोस को ही दूरी मापने का पैमाना माना जाता था. दिल्ली से पंजाब जाने वाले ग्रेंड ट्रंक रोड पर हरियाणा के पानीपत में पांच कोस मीनारें हैं, लेकिन जिला प्रशासन की अनदेखी के चलते वे अपना वजूद खो रही हैं.

कोस मीनारों के ईद-गिर्द अतिक्र मण बढ़ रहा है. उनके चरों तरफ जंगली घास खड़ी हो गई है. हालांकि, इन कोस मीनारों को प्राचीन स्मारक घोषित किया जा चुका है. इनके एक सौ मिटर की परिधि में किसी भी तरह के निर्माण पर रोक है और अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ डिप्टी कमिश्नर को कार्रवाई के पूरे अधिकार हैं. लेकिन पुरातत्व विभाग के साथ जिला प्रशासन का रु ख भी इस दिशा में उदासीन है.

टॅग्स :चंडीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतचंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका, 2 लोगों की तलाश में पुलिस?, वीडियो

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

भारत2027 विधानसभा चुनाव से पहले सख्ती, पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने दिया इस्तीफा?, डीएम सुसाइड केस से जुड़ा मामला

क्राइम अलर्टChandigarh firing: 24 घंटे में 2 को गोली मारी?, जिम से बाहर निकलते प्रीत नागरा पर 8-10 राउंड गोलियां दाग दी, वीडियो

ज़रा हटकेसंघर्ष से सेवा तक?, जरूरतमंद लोगों के लिए उम्मीद की किरण...

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए