लाइव न्यूज़ :

विपक्षी कांग्रेस, राकांपा और माकपा पर अस्तित्व का संकट, पिछली सरकार की तुलना में ‘काफी अच्छा काम’ कियाः फड़नवीस

By भाषा | Updated: October 17, 2019 19:32 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछली सरकार की तुलना में ‘काफी अच्छा काम’ किया है। वह दहानु में भाजपा के निवर्तमान विधायक पास्कल धनारे के लिए चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उनके खिलाफ माकपा उम्मीदवार विनोद निकोल चुनाव मैदान में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए भाषण देते हैं या भाजपा के लिए।उन्होंने कहा कि राकांपा में बड़ी संख्या में नेता पार्टी छोड़ रहे हैं जबकि माकपा की स्थिति भी खराब हो गई है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि विपक्षी कांग्रेस, राकांपा और माकपा पर अस्तित्व का संकट उत्पन्न हो गया है।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पिछली सरकार की तुलना में ‘काफी अच्छा काम’ किया है। वह दहानु में भाजपा के निवर्तमान विधायक पास्कल धनारे के लिए चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उनके खिलाफ माकपा उम्मीदवार विनोद निकोल चुनाव मैदान में हैं।

फड़नवीस ने कहा, ‘‘कांग्रेस की स्थिति को देखिए... यह मेरे लिए सवाल है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए भाषण देते हैं या भाजपा के लिए। अपने भाषण में वह कहते हैं कि लोग पिछले 60 वर्षों से कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। लेकिन उन्हें नहीं पता कि अधिकतर समय तक उनकी पार्टी की सरकार रही है।’’

उन्होंने कहा कि राकांपा में बड़ी संख्या में नेता पार्टी छोड़ रहे हैं जबकि माकपा की स्थिति भी खराब हो गई है क्योंकि पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा के लोगों ने पार्टी को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘दहानु के लोग भी इस चुनाव में माकपा को हरा देंगे...यह देश में माकपा का अंत है।’’

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और राकांपा को चुनौती दी कि 2014 में भाजपा-शिवसेना की सरकार के सत्ता में आने से पहले वे राज्य में अपने 15 वर्षों के शासनकाल के दौरान का काम दिखाएं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं दावा नहीं करता कि राज्य में सभी समस्याओं का समाधान कर दिया गया है लेकिन हमने पूर्ववर्ती सरकार की तुलना में काफी अच्छा काम किया है।’’ 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेससीताराम येचुरीशरद पवारसोनिया गाँधीराहुल गांधीदेवेंद्र फड़नवीसDevendra Fadnavis
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण