लाइव न्यूज़ :

गैर कश्मीरी लोगों की हत्या में पूर्व एसपीओ समेत हिज्बुल के दो आतंकवादी शामिल, सुरक्षाबलों ने पकड़ने के लिए चस्पा किए पोस्टर

By भाषा | Updated: October 19, 2019 05:35 IST

अगस्त के शुरू में जम्मू कश्मीर के विशेष राज्य के दर्जे को खत्म करने के तत्काल बाद आतंकवादी चेतावनी शोपियां में पोस्टरों और पर्चों के जरिए दी गई थी। इन पर नवेद उर्फ ‘बाबर आज़म’ के दस्खत थे।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण कश्मीर के शोपियां में दो गैर कश्मीरी लोगों की हत्या और सेब से भरे एक ट्रक को आग लगाने की घटना में हिज्बुल मुजाहिदीन के जिन दो आतंकवादियों का नाम आ रहा है, उनमें पूर्व विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) भी शामिल है जो 2017 में बल छोड़कर भाग गया था। अधिकारियों ने शोपियां के अलग अलग इलाकों में नाजनीनपोरा के रहने वाले पूर्व एसपीओ सैयद नवेद मुश्ताक उर्फ नवेद बाबू और गनापोरा के राहिल मगरे के पोस्टर लगाए हैं।

दक्षिण कश्मीर के शोपियां में दो गैर कश्मीरी लोगों की हत्या और सेब से भरे एक ट्रक को आग लगाने की घटना में हिज्बुल मुजाहिदीन के जिन दो आतंकवादियों का नाम आ रहा है, उनमें पूर्व विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) भी शामिल है जो 2017 में बल छोड़कर भाग गया था। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि अधिकारियों ने शोपियां के अलग अलग इलाकों में नाजनीनपोरा के रहने वाले पूर्व एसपीओ सैयद नवेद मुश्ताक उर्फ नवेद बाबू और गनापोरा के राहिल मगरे के पोस्टर लगाए हैं और उनको पकड़ने के लिए लोगों से सूचना साझा करने का अनुरोध किया है।

उर्दू में लगाए गए पोस्टर में ये दो आतंकवादी हाल में एक बेगुनाह ट्रक चालक और एक व्यापारी की हत्या करने तथा अन्य कारोबारी को जख्मी करने के पीछे हैं। साथ में, उन्होंने ही इस हफ्ते सेब से भरे ट्रक में लगा दी थी।

पुलिस ने उनके समूह का जिक्र नहीं किया है लेकिन अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों का संबंध प्रतिबंधित हिज्बुल मुजाहिदीन से है। उन्होंने बताया कि नवेद 2017 में पुलिस बल को छोड़कर आतंकवादियों के साथ जा मिला था और फिलहाल वह संगठन का जिला कमांडर है। तब वह चार हथियारों के साथ भागा था। वह सेब के किसानों को अपनी फसल भारतीय बाजार में नहीं भेजने के लिए धमकी दे रहा था।

अगस्त के शुरू में जम्मू कश्मीर के विशेष राज्य के दर्जे को खत्म करने के तत्काल बाद आतंकवादी चेतावनी शोपियां में पोस्टरों और पर्चों के जरिए दी गई थी। इन पर नवेद उर्फ ‘बाबर आज़म’ के दस्खत थे।

दक्षिण कश्मीर में सोमवार को राजस्थान के ट्रक चालक, छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूर और पंजाब के सेब व्यापारी की शोपियां और पुलवामा में तीन अलग अलग घटनाओं में आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी और एक अन्य सेब कारोबारी को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप