लाइव न्यूज़ :

सुनील जाखड़ ने छोड़ा कांग्रेस का दामन, जातिगत समीकरण को लेकर किए सवाल

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 14, 2022 12:55 IST

पंजाब के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने शनिवार को अपने आधिकारिक फेसबुक पेज से लाइव होकर कांग्रेस छोड़ने की घोषणा की। फेसबुक पर लाइव होकर जाखड़ ने जातिगत समीकरण को लेकर भी सवाल किए।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कांग्रेस आलाकमान पर जमकर निशाना भी साधा।जाखड़ ने पार्टी पर कई आरोप भी लगाए।

चंडीगढ़:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने शनिवार को फेसबुक पर पार्टी छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा की। मालूम हो, राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस का 13 मई से 15 मई तक चिंतन शिविर जारी है। इस बीच जाखड़ ने पार्टी का दामन छोड़कर एक बड़ा बम फोड़ा है। अपने आधिकारिक फेसबुक पेज से लाइव होकर सुनील जाखड़ ने पार्टी पर कई आरोप भी लगाए। 

यही नहीं, इस दौरान उन्होंने कांग्रेस आलाकमान पर जमकर निशाना भी साधा। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस में जातिगत समीकरण को ध्यान में रखकर की जा रही राजनीति पर भी सवाल उठाए। बता दें कि कुछ दिनों पहले कांग्रेस ने ‘अनुशासनहीनता’ के लिए सुनील जाखड़ को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था। उन्हें दो सालों के लिए पार्टी से सुस्पेंद करने की सिफारिश भी पंजाब कांग्रेस की ओर से की गई थी। इसपर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को फैसला लेना था। 

गौरतलब है कि कांग्रेस की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति ने सुनील जाखड़ को अनुशासनहीनता के आरोपों को लेकर गत 11 अप्रैल को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा था। इस नोटिस पर जाखड़ की तरफ से जवाब नहीं आया था। ऐसे में नोटिस का जवाब न देने पर उनका जवाब सामने आया था। जाखड़ ने कहा था कि उन्होंने पार्टी की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति की ओर से दिए गए ‘कारण बताओ’ नोटिस का जवाब नहीं दिया है और समिति को जो फैसला करना है, वह कर लें।

टॅग्स :कांग्रेसपंजाब कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब