लाइव न्यूज़ :

यूपी: तीसरी पत्नी को तीन तलाक दे छठीं शादी करने का मामला, पूर्व मंत्री के खिलाफ केस दर्ज

By योगेश सोमकुंवर | Updated: August 3, 2021 09:01 IST

आरोप है कि महिला का पति से विवाद चल रहा है. उसे जब पता चला कि उसका पति  23 जुलाई को शाइस्ता नाम की महिला से छठी शादी कर रहा है तो वो वह पति के घर पहुंची और उसे रोका.

Open in App
ठळक मुद्देतीसरी पत्नी ने पूर्व मंत्री के खिलाफ दर्ज करवाया केसतीन तलाक देने के बाद छठीं शादी करने का मामलाचौधरी बशीर के खिलाफ पहले से दर्ज है 2 केस

सपा सरकार में मंत्री रहे चौधरी बशीर की तीसरी पत्नी ने उन पर तीन तलाक का मुकदमा दर्ज करवाया है. पीड़िता के अनुसार चौधरी बशीर ने 8 दिन पहले ही छठी शादी की है. यह मामला आगरा के मंटोला क्षेत्र का है.

तीसरी पत्नी ने दर्ज करवाया केस

पीड़िता की शिकायत पर आगरा एसएसपी मुनिराज ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं. चौधरी बशीर पर पहले से ही पत्नी के उत्पीड़न का मामला दर्ज है. पीड़िता के मुताबिक गोबर चौकी निवासी नगमा ने पुलिस को बताया कि उनका निकाह 11 नवंबर 2012 को मंटोला के ढोलीखार मोहल्ला निवासी पूर्व मंत्री चौधरी बशीर के साथ हुआ था. उनके दो बेटे, एक 8 साल और दूसरा 7 साल का है. वह तीन साल से मायके में रह रही हैं. 

तीन तलाक देने के बाद छठीं शादी करने का मामला

आरोप है कि उसका पति से विवाद चल रहा है, जो कोर्ट में विचाराधीन है. उसे जब पता चला कि उसका पति  23 जुलाई को शाइस्ता नाम की महिला से छठी शादी कर रहा है तो वो वह पति के घर पहुंची और उसे रोका.  इसके बाद पति चौधरी बशीर ने उसे सबके सामने तीन बार तलाक बोलकर भगा दिया. नगमा ने पुलिस सुरक्षा की भी मांग की है.

चौधरी बशीर के खिलाफ पहले से दर्ज है 2 केस

नगमा ने आरोप लगाया है कि निकाह के बाद से ही पति और ससुराल वाले उसका मानसिक और शारीरिक रूप से उत्पीड़न कर रहे थे. उसके साथ मारपीट और गालीगलौज की जाती थी. इस पर दो मुकदमे पुलिस के पास पहले से ही दर्ज है. उन्हें परिचितों के माध्यम से पता चला कि चौधरी बशीर छठा निकाह करने वाले हैं. इस पर वह ससुराल गई थीं पति से बात करने लेकिन पति ने गालीगलौज शुरू कर दी. इसके बाद उन्हें तीन तलाक बोलकर घर से भगा दिया. महिला की शिकायत पर पूर्व मंत्री के खिलाफ तीन तलाक का मुकदमा दर्ज किया गया है

टॅग्स :आगराउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए