लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः बेटे की मौत पर घर आया सेना का जवान, आतंकवादियों ने गोलियों से भूना

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 18, 2018 08:08 IST

टेरिटोरियल आर्मी के जवान मुख्तार अपने बेटे के चौथे पर घर पहुंचे थे। तभी दो आतंकवादी उनके घर आ पहुंचे। घर में घूसते ही आतंकवादियों ने परिवार वालों से कहा कि हम पत्रकार हैं और हमें मुख्त्यार से कुछ पूछताछ करनी है।

Open in App

श्रीनगर, 18 सितंबर: दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में कुछ आतंकवादियों ने सेना के एक जवान को गोली मारकर हत्या कर दी। आतंकी जवान के घर में मीडियाकर्मी बनकर घर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि मुख्तार अपने बेटे की चौथे पर घर पहुंचा था। इससे पहले 15 सिंतबर को पहले मुख्त्यार के बेटे की बाइक एक्सीटेंड में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद इलाके में एक खौफ का महौल पैदा हो गया है। 

पत्रकार बनकर आए आतंकी

अमर उजाला के मुताबिक टेरिटोरियल आर्मी के जवान मुख्तार अपने बेटे के चौथे पर घर पहुंचे थे। तभी दो आतंकवादी उनके घर आ पहुंचे। घर में घूसते ही आतंकवादियों ने परिवार वालों से कहा कि हम पत्रकार हैं और मुख्त्यार से कुछ पूछताछ करनी है। जवान मुख्त्यार अहमद मलिक बाहर निकला तभी आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आतंकवादी निकलकर भाग गए। आनन-फानन में मुख्त्यार को अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने शुरू की जांच 

इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक आतंकवादियों की पहचना नहीं हो पाई है। बता दें कि यह घटना कुलगाम जिले के शुरट गांव में आतंकियों ने टीए की 162 बटालियन के जवान मुख्त्यार अहमद मलिक को उसके घर में घुसकर गोली मार दी। सुरक्षाबलों ने आस-पास इलाके में छानबीन शुरू कर दी है।

सेना से पहले था इख्वान कंमाडर 

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक मुख्त्यार सेना में भर्ती होने से पहले कमांडर भी रह चुका था। वह इलाके में मुख्त्यार गोला के नाम से मशहूर था। जवान को सेना की स्थानीय यूनिट के अधिकारियों ने उसके पैतृक कब्रिस्तान पर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उसे दफ ना दिया गया। 

जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने जताया शोक

दूसरी ओर पत्रकार बनकर आए आतंकियों को लेकर कुलगाम वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने बैठक कर इस पर विचार विमर्श किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष तनवीर अहमद ने बताया कि आजकल हर कोई मोबाइल से शूट करता है तो पता नहीं चल पाता कि असली कौन और नकली कौन। फैसला किया गया है कि सभी लोग अब प्रोफेशनल तरीके से कैमरा का इस्तेमाल कर शूट करेंगे। सभी को आई-कार्ड जारी किए जाएंगे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?