लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस कुरियन जोसेफ का दावा- पूर्व CJI दीपक मिश्रा को कंट्रोल कर रहे थे बाहरी!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2018 15:31 IST

सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जस्टिस कुरियन जोसेफ ने अपने ऐतिहासिक प्रेस कॉन्फ्रेंस को सही ठहराया है, जिसमें चार जजों ने सीजेआई के काम-काज पर सवाल उठाए थे।

Open in App

सुप्रीम कोर्ट से हाल ही में रिटायर हुए जस्टिस कुरियन जोसेफ ने पूर्व सीजेआई दीपक मिश्रा को बाहर से कंट्रोल किए जाने की बात कही है। उन्होंने 12 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट के चार न्यायाधीशों की ऐतिहासिक प्रेस कॉन्फ्रेंस को सही ठहराते हुए कही। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कुरियन जोसेफ ने कहा कि उन्हें लगा कि चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा को कोई बाहर से कंट्रोल कर रहा था। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुप्रीम कोर्ट के चार जस्टिस ने आवंटन सहित तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा के कामकाज पर सवाल उठाया था। 

कुरियन जोसेफ ने बताया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस का आइडिया जस्टिस चेलमेश्वर का था और अन्य तीनों जजों ने इससे सहमति जाहिर की थी। बता दें कि सीजेआई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के जजों का असंतोष जाहिर करने के बाद कांग्रेस ने महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए नोटिस भेजा था। लेकिन राज्यसभा के चेयरमैन एम. वेंकैया नायडू ने पर्याप्त आधार ना होने के चलते इसे खारिज कर दिया था।

पिछले हफ्ते ही रिटायर हुए कुरियन जोसेफ

न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पद से सेवानिवृत्त हो गये। बार एसोसिएशन के नेताओं ने न्यायूर्ति कुरियन को हाल के समय में सर्वाधिक लोकप्रिय न्यायाधीशों में से एक ‘खुशनुमा मुस्कुराहट’ वाला न्यायाधीश बताते हुये प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई से अनुरोध किया कि उनके स्थान पर उन जैसी मुस्कान वाला न्यायाधीश लायें।

न्यायमूर्ति जोसेफ उच्चतम न्यायालय के तीसरे वरिष्ठतम न्यायाधीश थे। अपने कार्यकाल के अंतिम दिन न्यायमूर्ति जोसेफ परंपरा के अनुसार प्रधान न्यायाधीश और न्यायमूर्ति संजय किशन कौल के साथ खचाखच भरे न्यायालय में बैठे। यह विशेष पीठ जब उठने लगी तो वकीलों ने न्यायमूर्ति जोसेफ की प्रशंसा के पुल बांध दिये।

न्यायमूर्ति जोसेफ को आठ मार्च, 2013 को उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह आठ फरवरी, 2010 से शीर्ष अदालत में पदोन्नति होने तक हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टजस्टिस केएम जोसेफदीपक मिश्रा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?