लाइव न्यूज़ :

जब सुप्रिया सुले जीतती हैं तो ईवीएम सही, लेकिन भाजपा सांसद पाटिल जीतते हैं तो EVM पर आरोपः फड़नवीस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 27, 2019 14:49 IST

महाजनादेश यात्रा के तहत अहमदनगर जिले के पठार्डी तालुका में एक रैली को संबोधित करते हुए फड़नवीस ने कहा, ‘‘हमारी सरकार कम से कम 25 साल तक सत्ता में रहेगी क्योंकि लोग कांग्रेस और राकांपा दोनों के ‘‘सत्ता के अहंकार’’ से वाकिफ हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देफड़नवीस ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में छेड़छाड़ के आरोपों के लिए भी विपक्ष पर कटाक्ष किया।लोगों ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस और राकांपा द्वारा आयोजित रैलियों से मुंह मोड़ लिया है। महाराष्ट्र के लोग कांग्रेस और राकांपा के ‘‘सत्ता के अहंकार’’ को समझ चुके हैं, राजग आगामी 25 साल तक सत्ता में रहेगाः फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने सोमवार को कहा कि भाजपा नीत राजग आगामी 25 साल तक सत्ता में रहेगा क्योंकि लोग कांग्रेस और राकांपा के ‘‘सत्ता के अहंकार’’ को समझ चुके हैं।

अपनी महाजनादेश यात्रा के तहत अहमदनगर जिले के पठार्डी तालुका में एक रैली को संबोधित करते हुए फडणवीस ने कहा, ‘‘हमारी सरकार कम से कम 25 साल तक सत्ता में रहेगी क्योंकि लोग कांग्रेस और राकांपा दोनों के ‘‘सत्ता के अहंकार’’ से वाकिफ हैं।’’

उन्होंने कहा कि लोगों ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस और राकांपा द्वारा आयोजित रैलियों से मुंह मोड़ लिया है। फड़नवीस ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में छेड़छाड़ के आरोपों के लिए भी विपक्ष पर कटाक्ष किया।

उन्होंने कहा, ‘‘जब सुप्रिया सुले (राकांपा सांसद और पार्टी प्रमुख शरद पवार की बेटी) चुनाव जीतती हैं, तो ईवीएम में कोई छेड़छाड़ नहीं होती है, लेकिन जब (अहमदनगर से भाजपा सांसद) सुजय विखे पाटिल जीतते हैं, तो ईवीएम पर आरोप लगाया जाता है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि ईवीएम की शुरुआत 2004 में हुई थी, जब महाराष्ट्र और केंद्र में संप्रग की सरकार थी। 

टॅग्स :महाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाकांग्रेसशरद पवारदेवेंद्र फड़नवीसउद्धव ठाकरेराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए