लाइव न्यूज़ :

EVM हैकिंग पर बोले केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, 'कांग्रेस PM मोदी को हटाने के लिए पाकिस्तान पहुंच जाती है'

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 21, 2019 20:45 IST

लंदन ईवीएम हैकथॉन मामले पर चुनाव आयोग ने अपना पक्ष साफ करते हुए कहा है ईसीआई अपने दावे पर कायम है कि भारत में इस्तेमाल की जाने वाली ईवीएम को हैक नहीं किया जा सकता है।

Open in App

अमेरिकी साइबर एक्सपर्ट ने लंदन के इवेंट में EVM को हैक करने वाले मसले पर चुनाव आयोग के बाद केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है।  केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, 'कांग्रेस के पास बहुत सारे फ्रीलांसर हैं, जो कभी-कभी मोदी जी(पीएम) को हटाने के लिए मदद मांगने के लिए पाकिस्तान तक पहुंच जाते हैं। कांग्रेस आागमी चुनावों में अपनी संभावित हार का हैकिंग हॉरर शो बना रही है।'

मुख्तार अब्बास नकवी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए बाइट में ये भी कहा, कपिल सिब्बल( कांग्रेस नेता) वहां इक्तेफाक से नहीं गए थे। उन्हें राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस ने भेजा था। जिन लोगों को भी देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को बदनाम करने की सुपारी दी गई है, उस सुपारी को लेकर यहां से कोई डाकिया जाना चाहिए न। तो वो डाकिया भेजा गया है।

चुनाव आयोग ने कहा- EVM नहीं की जा सकती हैक लंदन ईवीएम हैकथॉन मामले पर चुनाव आयोग ने अपना पक्ष साफ करते हुए कहा है, 'हमारे संज्ञान में आया है कि लंदन में एक इवेंट में ऐसा दावा किया जा रहा है कि ईसीआई द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली EVM मशीनों में छेड़छाड़ की सकती है। ईसीआई इस मामले में कोई पार्टी नहीं बनना चाहती है। यह प्रायोजित चुनौती है और ईसीआई अपने दावे पर कायम है कि भारत में इस्तेमाल की जाने वाली ईवीएम को हैक नहीं किया जा सकता है।''

चुनाव आयोग ने यह भी कहा,  इन ईवीएम का निर्माण भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में बहुत सख्त पर्यवेक्षण और सुरक्षा शर्तों के तहत किया जाता है। कठोर मानक संचालन प्रक्रियाएं 2010 में गठित तकनीकी विशेषज्ञों की एक समिति की देखरेख में बनाई गई है तो इसे हैक करना बहुत मुश्किल है। 

क्या है पूरा मामला और एक्सपर्ट सईद सूजा के आरोप

बता दें कि एक अमेरिकी साइबर एक्सपर्ट ने दावा किया है कि EVM को हैक किया जा सकता है। टाइम्स नाऊ के मुताबिक लंदन में चल रही  हैकथॉन में इस साइबर एक्सपर्ट ने दावा किया है कि बीजेपी नेता गोपीनाथ मुंडे की 2014 में हत्या बहुत हद तक इसी वजह से की गई थी। इस मामले के एक्सपर्ट सईद सूजा के मुताबिक मुंडे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को हैक करने के बारे में जानकारी रखते थे, इसलिए उन्हें मार दिया गया। सूजा ने यह भी दावा किया है कि 2014 के आम चुनाव में भी ईवीएम में गड़बड़ी की गई थी। इस हैकथॉन में कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल भी मौजूद थे।

टॅग्स :मुख्तार अब्बास नक़वीलोकसभा चुनावचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो