लाइव न्यूज़ :

धमकियां मिलने के बाद बेंगलुरु में होने वाले कार्यक्रमों को रद्द किया गया: हास्य कलाकार कुणाल कामरा

By भाषा | Updated: December 1, 2021 21:45 IST

Open in App

मुंबई/बेंगलुरु, एक दिसंबर हास्य कलाकार कुणाल कामरा ने बुधवार को कहा कि बेंगलुरू में होने वाले उनके आगामी स्टैंड-अप कार्यक्रमों को आयोजकों को धमकियां मिलने के बाद रद्द कर दिया गया है।

वहीं, बेंगलुरु की पुलिस ने कहा कि उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।

कामरा के कार्यक्रमों को रद्द करने के कुछ ही दिन पहले पुलिस ने एक अन्य स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को ''विवादास्पद व्यक्ति'' बताते हुए शहर में शो करने की अनुमति नहीं दी थी।

अतीत में विभिन्न मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रितक गठबंधन सरकार की आलोचना करने वाले कामरा ने ट्विटर पर एक व्यंग्यात्मक बयान पोस्ट करते हुए अपने फॉलोवर और विरोधियों को आगामी दिनों में होने वाले शो रद्द होने के बारे में सूचित किया।

बयान में उन्होंने कहा, '' बैंगलोर के लोगों को हैलो। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बैंगलोर में अगले 20 दिनों में होने वाले मेरे शो रद्द कर दिए गए हैं। उन्हें दो कारणों से रद्द किया गया है। पहला, हमें उस कार्यक्रम में 45 लोगों को बैठने की विशेष अनुमति नहीं मिली, जहां इसे ज्यादा लोग बैठ सकते हैं। दूसरी बात, अगर मैं कभी वहां परफॉर्म करूं तो आयोजन स्थल को बंद करने की धमकी दी गई है। मुझे लगता है कि यह भी कोविड प्रोटोकॉल और नए दिशानिर्देशों का हिस्सा है। मुझे लगता है कि मुझे अब वायरस के एक प्रकार के रूप में देखा जा रहा है।''

कामरा ने कहा कि अब फारूकी के बाद उनके शो भी रद्द कर दिए गए हैं, यह साबित करता है कि ''शासक वर्ग'' कम से कम ''समानता के साथ दमन'' करने की तो कोशिश कर ही रहा है।

बेंगलुरु की पुलिस ने कहा कि उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए