लाइव न्यूज़ :

लटकती जींस पहनने वाले लड़के कैसे करेंगे बहनों की रक्षा?

By स्वाति सिंह | Updated: March 8, 2018 04:53 IST

राजस्थान महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा ने कहा 'मैं आज के युवकों को देखती हूं तब मेरे दिमाग में ख्याल आता है किआखिर हमारी नई पीढी जा कहां रही है। उन्होंने कहा' लड़के आजकल कानों में बालियां पहन कर घुमतें हैं।'

Open in App

जयपुर, 8 मार्च: राजस्थान महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा ने बुधवार को नई पीढी के युवाओं पर निशाना साधते हुए कहा है कि जो युवा अपनी लटकती जींस संभाल को नहीं सकता वह अपनी बहन की रक्षा कैसे करेगा। उन्होंने कहा 'जो युवा कमर से नीचे की जींस पहनते हैं और  जिनकी चौड़ी छाती नहीं है वह अपनी बहन की रक्षा कैसे कर सकता है। यह बयान शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में दिया।   

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं आज के युवकों को देखती हूं तब मेरे दिमाग में ख्याल आता है किआखिर हमारी नई पीढी जा कहां रही है। उन्होंने कहा' लड़के आजकल कानों में बालियां पहन कर घुमतें हैं। उनहोंने आगे कहा, 'मैं नई पीढ़ी की आलोचना नहीं कर रहीं लेकिन हाँ हमें बदलाव की जरूरत हैऔर यह हमारी जिम्मेदारी है। माताओं की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को संस्कारवान बनाएं। उन्होंने कहा कि पुरूष महिलाओं के बिना पंगू है। पुरूष लोग बाहर से कठोर दिखते है, लेकिन अंदर से नरम होते है लेकिन महिलाएं जितनी बाहर से नरम दिखाई देती है, अंदर से उतनी मजबूत होती हैं।

सुमन शर्मा ने कहा कि महिला और पुरुष एक दुसरे के अनुरूप होते है और इस प्रणाली के साथ छेडछाड नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आजादी के नाम पर महिलाओं में इतना ज्यादा खुलापन नहीं होना चाहिए कि जिससे परिवार और समाज में असंतुलन पैदा हो जाये। उन्होंने कहा कि महिलाओं को कमजोर महसूस नहीं करना चाहिए और उन्हें हर दिन, हर घंटे महिला दिवस मनाना चाहिए। इस अवसर पर महिला सशक्तीकरण की दिशा में काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

टॅग्स :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप