लाइव न्यूज़ :

International Women's Day 2018: बेंगलुरू के इस रेलवे स्टेशन को चलाएंगी महिलाएं

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 9, 2018 01:49 IST

रेलमंत्री पियूष गोयल ने मीडिया से कहा, "यह देश का पांचवां रेलवे स्टेशन है, जो महिलाओं द्वारा चलाया जा रहा है और इस स्टेशन की सभी गतिविधियां महिलाओं द्वारा चलाई जा रही हैं।"

Open in App

बेंगलुरू, 8 मार्च: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को बनासबाड़ी रेलवे स्टेशन के पूरी तरह महिलाओं द्वारा चलाने की घोषणा की। गोयल ने मीडिया से कहा, "यह देश का पांचवां रेलवे स्टेशन है, जो महिलाओं द्वारा चलाया जा रहा है और इस स्टेशन की सभी गतिविधियां महिलाओं द्वारा चलाई जा रही हैं।"बनासबाड़ी रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर, बुकिंग क्लर्क और रिजर्वेशन क्लर्क समेत सभी कर्मचारी महिलाएं होंगी। इसके अलावा महिलाओं द्वारा पूरी तरह चलाए जा रहे अन्य रेलवे स्टेशन हैं - मुंबई का माटुंगा, जयपुर का गांधीनगर, आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले का चंद्रागिरी और महाराष्ट्र के नागपुर का अजनी। भारतीय रेल के कुल 13 लाख कर्मचारियों में से 1 लाख महिलाएं हैं (7.6 फीसदी)। गोयल ने सम्मेलन से इतर आईएएनएस को बताया, "भारतीय रेल हालांकि लोगों की भर्ती में भेदभाव नहीं करता है, लेकिन रेलवे के कुछ क्षेत्र हैं, जहां दुर्भाग्य से भारतीय महिलाएं आवेदन नहीं करती है। हम जल्द ही महिलाओं की भर्ती करेंगे, खासतौर से रेलवे के रक्षा दल में।" अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दक्षिण पश्चिम रेलवे ने बेंगलुरू से चेन्नई तक संघमित्र एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जिसके चालक दल में सभी महिलाएं थीं। 

टॅग्स :पीयूष गोयलइंडियन रेलवे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारतयुद्ध से निर्मित निर्यात चुनौतियों से निपटना आसान नहीं

कारोबारUS-India Trade Deal: संतुलन साधने का प्रयास है अमेरिकी समझौता

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप