लाइव न्यूज़ :

ईयू हिन्द प्रशांत रणनीति के साथ आई, कहा-इसकी शांति, स्थिरता में बड़ा दांव

By भाषा | Updated: April 19, 2021 22:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल यूरोपीय संघ ने अपना सामरिक ध्यान, उपस्थिति और कार्रवाई दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य के साथ हिन्द प्रशांत क्षेत्र में केंद्रित करने का फैसला किया है और कहा कि वहां की शांति एवं स्थिरता में उसका बड़ा दांव है तथा वह ‘खुले एवं नियम आधारित’ क्षेत्र बनाये रखना सुनिश्चित करने के लिये काम करेगा ।

सत्ताईस देशों का समूह हिन्द प्रशांत क्षेत्र के लिये समग्र रणनीति के साथ आया है, जिसमें क्षेत्र के लिये उसकी प्राथमिकताएं एवं दृष्टि को रेखांकित किया गया है ।

हिन्द प्रशांत क्षेत्र में सहयोग की यूरोपीय संघ की रणनीति को सोमवार को समूह के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों ने अंगीकार किया। यह इस क्षेत्र के बढ़ते महत्व को यूरोपीय संघ की ओर से दी जाने वाली मान्यता को प्रदर्शित करता है।

यूरोपीय संघ ने कहा कि नीतिगत पहल समूह के हितों के लिए प्रमुख रणनीतिक महत्व के क्षेत्र में अपने रणनीतिक ध्यान, उपस्थिति और कार्रवाई को सुदृढ़ करने के इरादे व्यक्त करती है।

मीडिया करे जारी बयान में कहा गया है, ‘‘ इसका मकसद क्षेत्र में तनाव एवं बढ़ती चुनौतियों के बीच क्षेत्रीय स्थिरता, सुरक्षा, समृद्धि और टिकाऊ विकास में योगदान करना है।’’

इसमें कहा गया है कि हिन्द प्रशांत क्षेत्र को लेकर यूरोपीय संघ की ताजा प्रतिबद्धता का जोर दीर्घकालिक होगा और यह लोकतंत्र, मानवाधिकार, कानून के शासन तथा अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान पर आधारित होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए