लाइव न्यूज़ :

Etawah Safari Park: शेरनी रूपा ने 3 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया, इटावा लॉयन सफारी में खुशी की लहर, अखिलेश यादव ने एक्स पर किया पोस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 21, 2025 22:19 IST

Etawah Safari Park: शेरनी रूपा ने 20-21 अप्रैल की दरमियानी रात को 12.35 बजे अपने पहले शावक, 1.42 बजे दूसरे शावक और सोमवार सुबह 5.59 बजे तीसरे शावक को जन्म दिया।

Open in App
ठळक मुद्देतीनों शावक और शेरनी स्वस्थ हैं।रूपा सक्रिय रूप से उनकी देखभाल कर रही है।सफारी प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद था।

Etawah Safari Park: उत्तर प्रदेश के इटावा लॉयन सफारी पार्क के बब्बर शेर प्रजनन केंद्र में बब्बर शेरनी रूपा ने तीन शावकों को जन्म दिया है। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि शेरनी रूपा और उसके तीनों शावक पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इटावा लॉयन सफारी पार्क और बब्बर शेर प्रजनन केंद्र के निदेशक अनिल कुमार पटेल ने बताया, “शेरनी रूपा ने 20-21 अप्रैल की दरमियानी रात को 12.35 बजे अपने पहले शावक, 1.42 बजे दूसरे शावक और सोमवार सुबह 5.59 बजे तीसरे शावक को जन्म दिया। तीनों शावक और शेरनी स्वस्थ हैं।

रूपा सक्रिय रूप से उनकी देखभाल कर रही है।” शेरनी रूपा का जन्म 26 जून 2019 को हुआ था और उसने तीसरी बार शावकों को जन्म दिया है। इस साल पांच जनवरी को उसका मिलन बब्बर शेर कान्हा के साथ हुआ था। उसका प्रसव 17 से 22 अप्रैल के बीच होना था, इसलिए सफारी प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद था।

अधिकारियों के मुताबिक, सीसीटीवी कैमरों से शेरनी और उसके शावकों की निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि नवजात शावक शेरनी का दूध पीने का प्रयास कर रहे हैं। पटेल ने बताया कि तीन शावकों के जन्म से इटावा लॉयन सफारी पार्क में बब्बर शेरों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है, जिसमें 16 बब्बर शेर ऐसे हैं, जिनकी पैदाइश इटावा सफारी में हुई है।

टॅग्स :इटावाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप