लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के कई इलाकों में आंधी बारिश का अनुमान

By भाषा | Updated: April 29, 2021 18:56 IST

Open in App

जयपुर, 29 अप्रैल मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों के दौरान राज्य के कई इलाकों में आंधी और बारिश की संभावना जतायी है । इस दौरान अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक कमी आ सकती है।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, ' बृहस्पतिवार से अगले एक सप्ताह तक राज्य के कुछ भागों में आंधी और बारिश हो सकती है और तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।'

इसके अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जोधपुर और उदयपुर, बीकानेर, भरतपुर, जयपुर व अजमेर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन और अचानक तेज हवाओं/ आंधी के साथ हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

इस विक्षोभ का सर्वाधिक असर दोपहर के बाद 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली धूल भरी आंधी व हल्के दर्जे की बारिश के रूप में रहेगा। इसका असर मई के प्रथम सप्ताह के दौरान राज्य के कुछ भागों में बना रहेगा।

वहीं बृहस्पतिवार को दिन में अधिकतम तापमान करौली में 45.9 डिग्री, भरतपुर में 45.7 डिग्री, पाली में 44.9 डिग्री व चुरू में 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए