लाइव न्यूज़ :

इरोड (पूर्व) विधानसभा सीट उपचुनाव: 27 फरवरी को मतदान, मतदाताओं को नकदी, एक-एक ग्राम सोने के सिक्के और चांदी की वस्तुएं दे रहे राजनीतिक दल!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2023 16:25 IST

Erode (East) Assembly seat by-election: अन्नाद्रमुक और उसकी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया है कि सत्ताधारी पार्टी जीतने के लिए इस तरह के लुभावने (नकदी, उपहार देने के) फॉर्मूले का उपयोग कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देद्रमुक-कांग्रेस गठबंधन ने आरोपों को खारिज किया है।अन्नाद्रमुक ने पूर्व विधायक केएस थेनारासु को उतारा है।मतदाताओं को तरह-तरह के प्रलोभन देने के दावे चर्चा का विषय बन गए हैं।

Erode (East) Assembly seat by-election: तमिलनाडु की इरोड (पूर्व) विधानसभा सीट पर 27 फरवरी को होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर विभिन्न राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार जोर-शोर से जारी है और वे अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए नए-नए ‘‘प्रयोग’’ कर रहे हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों द्वारा मतदाताओं को तरह-तरह के प्रलोभन देने के दावे चर्चा का विषय बन गए हैं।

इस उपचुनाव को सत्ताधारी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और मुख्य विपक्षी दल अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) से जिस प्रकार तवज्जो मिल रही है, वह उल्लेखनीय है। मतदाताओं को लुभाने के लिए नकदी, ब्रांडेड कपड़ों सहित आकर्षक उपहार, एक-एक ग्राम सोने के सिक्के और चांदी की वस्तुएं, पर्यटन स्थलों का भ्रमण और सप्ताहांत के दौरान ताजा मांस प्रदान करने जैसे कथित प्रस्ताव के ‘‘नए फॉर्मूले’’ इस उपचुनाव का हिस्सा हैं।

यदि कुछ हलकों द्वारा लगाए गए आरोप सही हैं, तो चार मतदाताओं वाले एक ‘लक्षित’ परिवार के लिए कुल 10,000 रुपये मूल्य के उपहार और नकदी या संभवत: इससे भी अधिक राशि निर्धारित की गई है। निर्वाचन अधिकारियों ने कहा कि वे 24 घंटे नजर रख रहे हैं और जब भी उन्हें कोई शिकायत मिलती है, वे मतदाताओं को रिश्वत दिए जाने से रोकने के लिए आवश्यक सभी कदम उठाते हैं।

उन्होंने कहा कि अब तक वोट के लिए उपहार या नकद देने का कोई आरोप साबित नहीं हुआ है। उपहार और नकदी दिए जाने के मामले पर स्थानीय लोगों ने झिझकते हुए कहा कि ‘‘प्रस्ताव’’ द्रमुक और अन्नाद्रमुक दोनों के समर्थकों की ओर से है। उपचुनाव में द्रमुक कांग्रेस के उम्मीदवार ईवीकेएस एलंगोवन का समर्थन कर रही है।

मुख्य विपक्षी पार्टी अन्नाद्रमुक ने यहां से अपने पूर्व विधायक के. एस. थेनारासु को चुनाव मैदान में उतारा है। अन्नाद्रमुक और उसकी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया है कि सत्ताधारी पार्टी जीतने के लिए इस तरह के लुभावने (नकदी, उपहार देने के) फॉर्मूले का उपयोग कर रही है, जबकि द्रमुक-कांग्रेस गठबंधन ने आरोपों को खारिज किया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एलंगोवन ने कहा कि इस तरह के आरोप पूरी तरह से झूठे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हारने वाले दल हमेशा इस तरह के आरोप लगाते हैं। वे यह स्वीकार नहीं कर सकते कि उनके पास लोगों का समर्थन नहीं है और यह उनकी हार का कारण है। इसके विपरीत वे झूठे आरोप लगाते हैं और यह सामान्य बात है।

मुझे यकीन है कि मैं बड़े अंतर से जीतूंगा।’’ इरोड से दो बार के विधायक रहे थेनारासु ने कहा कि लोग केवल अन्नाद्रमुक पर भरोसा करते हैं और उपचुनाव में विजेता वही होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि द्रमुक-कांग्रेस गठबंधन ने वोट हासिल करने के लिए संदिग्ध तरीकों का सहारा लिया। 

टॅग्स :उपचुनावTamil Naduएआईडीएमकेडीएमके
Open in App

संबंधित खबरें

भारतCyclone Ditwah: तमिलनाडु में चक्रवात दित्वा का असर, झमाझम बारिश, IMD ने रेड अलर्ट जारी किया, भूस्खलन की कोई संभावना नहीं

भारतDelhi MCD ByElection 2025: 12 वार्डों के दिल्ली नगर निगम उपचुनाव के मतदान शुरू, 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे

भारतदिल्ली नगर निगम उपचुनाव 2025ः 12 सीट, 30 नवंबर को सुबह 7.30 बजे 580 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू,  26 महिलाओं सहित 51 उम्मीदवार, बीजेपी, आप और कांग्रेस में टक्कर

भारतएमसीडी में 12 सीट पर उपचुनाव से पहले आप को झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने थामा बीजेपी का दामन

भारतMCD by-election: दिल्ली मेट्रो ने एमसीडी उपचुनाव के लिए बदला टाइम, जानें कब चलेगी पहली मेट्रो

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई