लाइव न्यूज़ :

इंदौर में ईओडब्ल्यू के छापे, मस्टरकर्मी के रूप में नगर निगम में भर्ती क्लर्क निकला करोड़पति

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 28, 2021 19:48 IST

पुलिस के आर्थिक अपराध अनुसंधान प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने बृहस्पतिवार को इंदौर नगर निगम (आईएमसी) के एक क्लर्क के ठिकानों पर छापे मारकर उसकी वैध आय से कहीं ज्यादा संपत्ति का खुलासा किया।

Open in App
ठळक मुद्देईओडब्ल्यू इंदौर नगर निगम के क्लर्क के ठिकानों पर मारा गया छापावैध आय से कहीं ज्यादा संपत्ति का खुलासा वर्ष 1997 में आईएमसी में मस्टर कर्मी के रूप में काम शरू किया था

इंदौर : पुलिस के आर्थिक अपराध अनुसंधान प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने बृहस्पतिवार को इंदौर नगर निगम (आईएमसी) के एक क्लर्क के ठिकानों पर छापे मारकर उसकी वैध आय से कहीं ज्यादा संपत्ति का खुलासा किया। ईओडब्ल्यू के पुलिस अधीक्षक धनंजय शाह ने बताया कि आईएमसी के लेखा विभाग में क्लर्क के रूप में पदस्थ राजकुमार साल्वे (50) के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत पर उनके घर और दो अन्य ठिकानों पर छापे मारे गए।

उन्होंने बताया कि छापों में साल्वे के ठिकानों से सोने-चांदी के कुछ जेवरात के साथ ही बीमा योजनाओं और अलग-अलग फंड में लाखों रुपये के निवेश के दस्तावेज मिले हैं। शाह ने बताया कि छापों में साल्वे के तीन मंजिलों वाले एक मकान, एक फ्लैट और दो भूखंडों के बारे में भी पता चला है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वर्ष 1997 में आईएमसी में मस्टर कर्मी (अस्थायी कर्मचारी) के रूप में भर्ती हुए साल्वे को 2016 में इस निकाय का नियमित कर्मचारी बनाया गया था। उन्होंने बताया कि साल्वे आईएमसी के लेखा विभाग में लम्बे समय से पदस्थ हैं और उनके द्वारा ठेकेदारों को भुगतान का काम भी किया जाता है। शाह ने बताया, ‘’साल्वे ने आईएमसी में अपने 24 साल के सेवाकाल के दौरान सरकारी वेतन से करीब 26 लाख रुपये कमाए हैं, जबकि छापों में उनकी लगभग 1.5 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियों के बारे में पता चला है।’’ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आईएमसी कर्मचारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसकी चल-अचल संपत्तियों की विस्तृत जांच जारी है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशइंदौरक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी