लाइव न्यूज़ :

पर्यावरण मंत्री ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए वैश्विक जन साझेदारी का समर्थन किया

By भाषा | Updated: October 7, 2021 19:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रौद्योगिकी, नवोन्मेष का दोहन और प्रकृति के संरक्षण के प्रति उनकी कोशिशों को बढ़ाने के लिए विकासशील देशों को वित्तीय मदद बढ़ाने की जरूरत वक्त की दरकार है।

अमेरिका-भारत बिजनेस काउंसिल्स इंडिया आइडियाज समिट को संबोधित करते हुए मंत्री ने फिर से कहा कि भारत के जलवायु कार्य और दायित्व साझा लेकिन अलग-अलग जिम्मेदारियों और संबद्ध क्षमताओं (सीबीडीआर-आरसी) तथा समता के सिद्धांत से दिशानिर्देशित है।

सीबीडीआर-आरसी का यह मतलब है कि जलवायु परिर्वतन की समस्या का समाधान करना सभी देशों का दायित्व है और विकाशील एवं अल्प विकसित देशों की तुलना में मूल रूप से विकसित देशों को इस जिम्मेदारी को उठाना चाहिए।

मंत्री ने कहा, ‘‘समकालिन चुनौती से निपटने के लिए यह जरूरी है कि समाधान पर ध्यान केंद्रित किया जाए जो हमें न्याय के साथ हमारे लक्ष्य प्राप्त करने में मदद कर सके। वक्त की दरकार प्रौद्योगिकी, नवोन्मेष का दोहन करना और प्रकृति के संरक्षण के प्रति विकासशील देशों की कोशिशों को बढ़ाने के लिए उन्हें वित्तीय मदद करना है।’’

उन्होंने कहा कि सतत विकास के मूल सिद्धांत --समावेशता और विभिन्न हितधारकों की साझेदारी-- के साथ विश्व को सर्वाधिक जोखिमग्रस्त और हाशिये पर मौजूद समाज के तबके की विशेष देखभाल करना जारी रखना होगा ताकि कोई पीछे नहीं छूटे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू