लाइव न्यूज़ :

डिग्री के सत्यापन के अनुरोध का समयबद्ध निपटारा सूनिश्चित किया जाए : यूजीसी

By भाषा | Updated: August 19, 2021 16:28 IST

Open in App

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने विश्वविद्यालयों से छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए डिग्री एवं प्रमाणपत्रों के सत्यापन से जुड़े अनुरोधों का समयबद्ध तरीके से निपटारा करने का निर्देश दिया है। यूजीसी के सचिव रजनीश जैन ने विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को लिखे पत्र में कहा, ‘‘ यूजीसी को विभिन्न विश्विवद्यालयों द्वारा दिये गए डिग्रियों एवं प्रमाणपत्रों की प्रमाणिकता के सत्यापन को लेकर बड़ी संख्या में अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं । ’’ जैन ने स्पष्ट किया कि यूजीसी समय समय पर छात्रों को सूचित कर रहा है कि वह डिग्रियों एवं प्रमाणपत्रों का सत्यापन नहीं करता है। उन्होंने कहा कि डिग्रियों एवं प्रमाणपत्रों का सत्यापन संबंधित विश्वविद्यालयों को करना होता है। उन्होंने कहा, ‘‘ इसलिये विश्वविद्यालयों से आग्रह किया जाता है कि कृपया छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए डिग्री, डिप्लोमा और प्रमाणपत्रों के बारे में अनुरोध या अन्य स्पष्टीकरण का समयबद्ध तरीके से निपटारा करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFake Universities List in India: यूजीसी ने जारी की 'फर्जी यूनिवर्सिटी' की लिस्ट, दिल्ली 12 इंस्टीट्यूट के साथ सबसे ऊपर

भारतUGC के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, जाति आधारित भेदभाव का आरोप

भारतBareilly City Magistrate Suspended: अलंकार अग्निहोत्री को इस्तीफा देने के बाद किया गया निलंबित, जांच के घेरे में आया सरकारी अधिकारी

भारतसाई यूनिवर्सिटी दीक्षांत समारोह 2025: नेताओं ने छात्रों से कहा, ईमानदारी और उद्देश्य के साथ नेतृत्व करें

भारतकपड़े उतारो और अंडरवियर में आओ?, ‘थर्ड डिग्री’ प्रतियोगिता में ज्यूरी ने प्रतिभागियों से कहा, मानवाधिकार आयोग ने गोवा विवि कुलपति को भेजा नोटिस

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?