लाइव न्यूज़ :

सुनिश्चित करें कि महामारी से निपटने में नगर निगम राज्य सरकार की नीतियों का पालन करें : अदालत

By भाषा | Updated: May 4, 2021 19:15 IST

Open in App

अहमदाबाद, चार मई अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) के कुछ फैसलों पर आपत्ति जताते हुए गुजरात उच्च न्यायालय ने मंगलवार को राज्य सरकार को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि स्थानीय निकाय कोविड-19 महामारी से निपटने में उसकी नीतियों के अनुरूप काम करें।

गौरतलब है कि नगर निगम ने हाल ही में कहा था कि उसने यह नियम वापस ले लिया है कि सिर्फ 108 एम्बुलेंस से आए मरीजों को ही नगर निगम के अस्पतालों या निजी अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के कॉरपोरेशन के कोटे के तहत भर्ती होने को मिलेगा। निगम के इसी फैसले पर अदालत ने उक्त निर्देश दिया है।

महामारी से सरकार के निपटने के मुद्दे पर स्वत: संज्ञान लेते हुए, एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा, ‘‘राज्य यह सुनिश्चित करे कि कोई भी नगर निगम अपनी मनमानी नहीं करें। नगर निकायों को राज्य सरकार की नीतियों के अनुरूप काम करना है और वे अपनी मनमानी नहीं कर सकते हैं।’’

अदालत ने पिछले सप्ताह निर्देश दिया था कि मरीज निजी वाहन या ‘108’ एम्बुलेंस किसी भी तरीके से अस्पताल पहुंचें, उनका इलाज करना अनिवार्य होगा। एएमसी ने मंगलवार को कहा कि उसका आदेश वापस ले लिया गया है लेकिन वह आदेश न तो ‘‘मनमाना’’ था और न ही ‘‘राज्य के आदेश के विपरीत’’ था।

महाधिवक्ता कमल त्रिवेदी ने अदालत को बताया कि ‘सिर्फ 108 एम्बुलेंस’ नीति 15 अप्रैल तक थी, लेकिन उसके बाद कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

अदालत ने सवाल किया, क्या वह स्वीकार करते हैं कि राज्य हालात की निगरानी करने में असफल हो रहा है और अहमदाबाद नगर निगम ‘‘बिगड़ैल बच्चे’ की तरह व्यवहार कर रहा है।

एएमसी के वकील मिहिर जोशी ने कहा कि निगम राज्य सरकार की नीतियों के अनुरूप काम कर रहा है और वह ‘‘अभी भी मानता है कि केन्द्रीयकृत प्रणाली ज्यादा प्रभावी है’’ और वह अदालत के फैसले को मानता है।

उन्होंने कहा, ‘‘उसका इरादा राज्य के खिलाफ जाने का नहीं है, यह जनता के हित में जरूरी लगा और यह प्रभावी प्रशासनिक प्रक्रिया थी।’’

इससे पहले के अपने आदेश में अदालत ने कहा था कि ‘108’ एम्बुलेंस सेवा राज्य सरकार की है और नगर निगम को इस संबंध में राज्य द्वारा तय की गई किसी भी नीति का पालन करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए