लाइव न्यूज़ :

ईडी ने कसा नकेल, माओवादियों के दो शीर्ष नेताओं की 26.6 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

By भाषा | Updated: February 20, 2020 19:18 IST

प्रवर्तन निदेशालय की पटना इकाई से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ईडी की एक टीम ने गुरुवार की सुबह भाकपा माओवादी के सब-जोनल कमांडर अभिजीत यादव उर्फ महावीर यादव की 16.49 लाख रुपये की चल एवं अचल संपत्ति जब्त की।

Open in App
ठळक मुद्देविनोद कुमार गंजू की करीब 5.74 करोड़ रुपये की चल एवं अचल संपत्ति जब्त की है।राजेश राणा उर्फ राजेश मिस्त्री और उसके परिवार के सदस्यों के नाम अधिग्रहित की 9.67 लाख रुपये से अधिक की चल संपत्ति जब्त की।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पटना इकाई ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के दो शीर्ष नेताओं की करीब 26 लाख रुपये की चल एवं अचल संपत्ति जब्त की है।

प्रवर्तन निदेशालय की पटना इकाई से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ईडी की एक टीम ने गुरुवार की सुबह भाकपा माओवादी के सब-जोनल कमांडर अभिजीत यादव उर्फ महावीर यादव की 16.49 लाख रुपये की चल एवं अचल संपत्ति जब्त की।

अभिजीत की जब्त संपत्ति में उसकी पत्नी गीता देवी के नाम पर झारखंड के पलामू जिले में अधिग्रहित 16,04,745 रुपये कीमत के छह भूखंड व गीता के बैंक खाता में उपलब्ध 44,867 रुपये शामिल हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने फरार अभिजीत के खिलाफ यह कार्रवाई पीएमएलए के तहत की है। उसके खिलाफ 55 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पटना ईडी की एक अन्य टीम ने बुधवार शाम भाकपा माओवादी के सक्रिय सदस्य पिंटू राणा उर्फ राजेश राणा उर्फ राजेश मिस्त्री और उसके परिवार के सदस्यों के नाम अधिग्रहित की 9.67 लाख रुपये से अधिक की चल संपत्ति जब्त की।

ईडी की पटना इकाई ने वर्ष 2018 और 2019 के दौरान शीर्ष नक्सली नेता संदीप यादव, प्रदुमन शर्मा, मुसाफिर सहनी, विनय यादव और विनोद कुमार गंजू की करीब 5.74 करोड़ रुपये की चल एवं अचल संपत्ति जब्त की है।

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयनक्सलपटनाबिहारसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए